यूपी में बारिश का क्या है ‘बांग्लादेश कनेक्शन’, आज लखनऊ से नोएडा तक मौसम खराब

0
यूपी में बारिश का क्या है ‘बांग्लादेश कनेक्शन’, आज लखनऊ से नोएडा तक मौसम खराब


Last Updated:

UP Rail Alert: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.इस दौरान भारी बारिश की भी संभावना है. यह दौर अगले 48 से 72 घण्टो तक जारी रहेगा. इस द…और पढ़ें

यूपी में बारिश का क्या है ‘बांग्लादेश कनेक्शन’.. आज लखनऊ से नोएडा तक मौसम रहेगा बहुत खराब,

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो रही है. बुधवार (18 जून) को यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.इस दौरान भारी बारिश की भी संभावना है. यह दौर अगले 48 से 72 घण्टो तक जारी रहेगा. इस दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आ सकती है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून को यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर,बस्ती, सिद्धार्थनगर,बलरामपुरऔर गोंडा में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अयोध्या से लखनऊ और नोएडा से बागपत तक बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.

अच्छी बारिश की संभावना
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश पर उससे सटे गंगीय तट पर लो प्रेसर का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके कारण पूरे यूपी में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. अगले 3 दिनों में यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी के आसार हैं.

वाराणसी-नोएडा समेत कई जिलों में बारिश
यूपी में बादलों की आवाजाही के बीच मंगलवार को कई जिला में बारिश हुई. इस दौरान वाराणसी, आगरा,अलीगढ़,बहराइच,बाराबंकी,गोरखपुर,जौनपुर,झांसी और प्रयागराज में झमाझम बारिश हुई. इस दौरानकई जिलों में अधिमतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में कमी आई. यह दौर अगले 3 से 4 दिनों तक बना रहेगा. उसके बाद इसमें कुछ बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं.

शहर अधिमतम न्यूनतम AQI
लखनऊ 37.6 27.7   131
आगरा  38.6 28.4 74
कानपुर 38.9 28.0 85
मेरठ 36.7 26.4 81
वाराणसी 36.8 25.8 29
homeuttar-pradesh

यूपी में बारिश का क्या है ‘बांग्लादेश कनेक्शन’, आज लखनऊ से नोएडा तक मौसम खराब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *