यूपी में बीच सड़क पर ऐसी गुंडागर्दी, काट दिए हाथ, बेबस मां कपड़े से लाडले की कलाई बांधती र

0
यूपी में बीच सड़क पर ऐसी गुंडागर्दी, काट दिए हाथ, बेबस मां कपड़े से लाडले की कलाई बांधती र


Last Updated:

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर कुछ गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान युवक के दोनों हाथ कट गए और पैर भी हल्का कट गया. इसके अलावा उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई है.

Zoom

महोबा में युवक पर जानलेवा हमला.

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा शहर कोतवाली इलाके में आने वाले कानपुर-सागर हाईवे पर मंगलवार की रात को कुछ भी हुआ, उसने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. चंदेल पेट्रोल पंप के ठीक सामने, हमलावरों ने समदनगर मोहल्ले के रहने वाले 28 वर्षीय युवक जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की को घेर लिया. इससे पहले कि विक्की कुछ समझ पाता, हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उस पर बैक-टू-बैक कई वार किए. हमला इतना बेरहम था कि युवक के दोनों हाथ कलाई से लगभग अलग हो गए. पैर भी कटा है और सिर पर भी गहरे घाव आए. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.

मां कटे हाथों को जोड़ने की कोशिश करती रही
सड़क पर तड़पते युवक को देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बदहवास मां भी मौके पर पहुंची और अपने लाडले के कटे हुए हाथों को कपड़े से बांधने की कोशिश करने लगी. मौके पर पहुंची डायल 112 ने विक्की को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल विक्की के पिता राजा बाबू सिंह और भाई आलोक सिंह ने इस पूरी वारदात के पीछे अपने ही मोहल्ले के रहने वाले बीजेपी नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके साथियों का नाम लिया है.

बीजेपी नेता पर हमला कराने का आरोप
परिजनों का कहना है कि विक्की पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आया था, तभी उस पर ये जानलेवा हमला हुआ. भाई आलोक सिंह के मुताबिक, आरोपी बीजेपी नेता से उनकी कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. लेकिन सत्ता के रसूख के दम पर इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. लेकिन सत्ताधारी दल के नेता का नाम सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव और हड़कंप का माहौल है.

घटना को लेकर क्या बोलीं एएसपी वंदना सिंह
एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के समदनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना पीआरवी के माध्यम से प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल महोबा भेजा गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया. प्रारंभिक जांच में घायल की पहचान विक्की ठाकुर पुत्र राजाबाबू सिंह निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है. घटना में एक पूर्व परिचित व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *