यूपी में मानसून के विदाई की आ गई तारीख! बारिश पर लग जाएगा ब्रेक, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में मॉनसून का दौर अब थमने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. आईएमडी की ओर से मिले जानकारी के अनुसार, पश्चिमी यूपी में मॉनसून अगले 24 से 48 घंटों में विदाई ले लेगा. हालांकि पूर्वी यूपी में अभी कुछ दिनों तक इसका दौर देखने को मिलेगा, लेकिन अक्टूबर महीने की शुरुआत में पूर्वी यूपी से मॉनसून की विदाई तय है. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार 20 सितंबर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में धीरे-धीरे तापमान में थोड़ी तेजी आएगी.अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा. उसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. फिलहाल 20, 21 और 22 सितंबर तक मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. ऐसे में यहां भारी बारिश और बिजली गिरने की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.
यहां दिखेंगे थोड़े बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार (20 सितंबर) को कुछ जिलों में थोड़े बादल जरूर नजर आएंगे, जिसके कारण वहां बारिश की बौछारें भी हो सकती है. इन जिलों में पूर्वी यूपी का वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, अमेठी, गोरखपुर, आजमगढ़, रायबरेली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर शामिल हैं.
लखनऊ-नोएडा में ऐसा होगा मौसम
राजधानी लखनऊ में शनिवार को आसमान में काले बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी.इस बीच हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में आज सुबह से उमस भरी गर्मी अपना कहर दिखायेगी.पूरे दिन लोग भगवान भाष्कर के तीखी किरणों से परेशान रहेंगे. गाजियाबाद,मेरठ,आगरा,अलीगढ़, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, शामली,बरेली,रामपुर और आस पास के जिलों में भी मौसम की तल्खी यूं ही झेलनी पड़ेगी.

कब बदलेगा मौसम
वहीं कानपुर,झांसी, ललितपुर, कन्नौज,एटा,मैनपुरी, इटावा में भी लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान रहेंगे. माना जा रहा है अक्टूबर महीने से यहां अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जाएगी. जिसके बाद धीरे-धीरे मौसम बदलेगा.