यूपी में मानसून पर ब्रेक, अभी 120 घंटे तक बारिश नहीं; IMD की उमस वाली चेतावनी

0
यूपी में मानसून पर ब्रेक, अभी 120 घंटे तक बारिश नहीं; IMD की उमस वाली चेतावनी


Last Updated:

UP Tomorrow Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश पर ब्रेक लग गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी में मानसून पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. अगले पांच दिनों यानी कि 18 जुलाई तक फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. पश्चिमी और सेंट्रल यूपी के जिले शुष्क रहेंगे, भीषण उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. हालांकि, तराई और पूर्वी यूपी के गोरखपुर-महराजगंज जैसे कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है.

Zoom

यूपी में थम गई बारिश.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों को एक बार फिर से बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. सोमवार को अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले चार से पांच दिनों तक छिटपुट स्थानों को छोड़कर पूरे यूपी में कहीं बारिश नहीं होगी, साथ ही लोगों को भारी उमस झेलना पड़ेगा. मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा 13 जुलाई को जारी किए गए पूर्वानुमान में मानसून पर ब्रेक बताया जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 120 घंटों (5 दिनों) के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भयंकर उमस और सूखे मौसम की चेतावनी जारी की है.

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, 13 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए ‘नो वॉर्निंग’ जारी की गई है. इसका सीधा मतलब है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क होने वाला है यानी कि गर्मी और उसम से लोगों की स्थिति खराब होने वाली है.

सिर्फ इन पूर्वी जिलों में होगी हल्की राहत

मौसम विभाग के मैप के अनुसार, पूरे यूपी में जहां सूखे जैसे हालात रहेंगे, वहीं पूर्वी यूपी के तराई बेल्ट में हल्की राहत मिल सकती है. गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीर नगर और बलरामपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर और अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. लेकिन यहां भी कोई बहुत भारी बारिश का रेड या ऑरेंज अलर्ट नहीं है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *