ये देसी फल नहीं, सेहत का खजाना! ‘बड़हर’ ने मचाई धूम, फायदे सुनकर जाएंगे चौंक
Last Updated:
बलिया में मिलने वाला देसी फल ‘बड़हर’ स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है. इसे मंकी जैक फ्रूट भी कहते हैं. यह पाचन, लीवर, आंखों, त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सिर्फ 15–20 दिन बाजार में मिलता है और कफना…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- बलिया में मिलने वाला देसी फल ‘बड़हर’ स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है.
- इसे मंकी जैक फ्रूट भी कहते हैं.
- यह पाचन, लीवर, आंखों, त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
बलिया: बलिया की गलियों में इस समय एक ऐसा देसी फल मिल रहा है, जिसे लोग ‘बड़हर’ के नाम से जानते हैं. इसके फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
बड़हर का नाम भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसकी पौष्टिकता, स्वाद और औषधीय गुण इसे किसी सुपरफ्रूट से कम नहीं बनाते. अंग्रेज़ी में इसे Monkey Jack Fruit कहा जाता है. यह आमतौर पर सिर्फ 15 से 20 दिनों के लिए ही बाजार में उपलब्ध होता है. इस वजह से इसे बहुत खास माना जाता है.
शाहिद पार्क से लेकर गुदरी बाजार तक बलिया की गलियों में इन दिनों बड़हर खूब बिक रहा है. लोग इसे बड़े चाव से खरीद रहे हैं, क्योंकि इसके बारे में जनमानस में यह विश्वास है कि ये फल एक साथ स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखता है.
क्या कहते हैं स्थानीय लोग?
बालेश्वर घाट निवासी शिव कुमार सिंह बलिया के वरिष्ठ नागरिक हैं. उन्होंने लोकल18 को बताया, “बड़हर कोई साधारण फल नहीं है. इसमें खटमिट्ठा स्वाद और मिठास दोनों हैं. इसे खाने के बाद शरीर हल्का और दिमाग मस्त हो जाता है. ये पाचन से लेकर आंखों और बालों तक के लिए बेहद फायदेमंद है.”
बड़हर में मौजूद फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट साफ रखने में मदद करते हैं और लिवर को मजबूत बनाते हैं. बड़हर में विटामिन A होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है. इसके सेवन से मानसिक थकावट और तनाव दूर होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं. यह फल शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और कफ से जुड़ी दिक्कतों में भी फायदा करता है.
हालांकि, बड़हर सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन किसी भी चीज़ की अति ठीक नहीं होती. अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसे खाने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.