ये हैं सुल्तानपुर के वो पिकनिक स्पॉट, जहां गर्मी में ले सकते हैं सुकून का आनंद

0
ये हैं सुल्तानपुर के वो पिकनिक स्पॉट, जहां गर्मी में ले सकते हैं सुकून का आनंद


होमफोटोlifestyle

ये हैं सुल्तानपुर के वो पिकनिक स्पॉट, जहां गर्मी में ले सकते हैं सुकून का आनंद

Last Updated:

अगर आप भी सुल्तानपुर आए हैं और इस गर्मी में सुकून भरा प्लेस ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसे पांच स्पॉट के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर आप गर्मी के मौसम में ठंडक का आनंद ले सकते हैं और सबसे अच्छी बात है कि यहां पर आप अपने परिवार के साथ भी जा सकते हैं, जो आपको बेहतर सुकून और शांति महसूस कराएगा, तो आइए जानते हैं कौन से हैं वह पांच पिकनिक स्पॉट.

अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में सुल्तानपुर आना चाहते हैं तो यह एक सरोवथ पिकनिक स्पॉट की तरह भी आपको अनुभव कराएगा, क्योंकि यहां पर कई ऐसी सुविधाएं हैं जो आपको प्रकृति से जोड़कर रखेंगी और आप शांति और सुकून महसूस कर पाएंगे. यह सुल्तानपुर शहर के अंदर ही स्थित है.

picnic spot

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज लोकल 18 बताते हैं कि इस परिसर सरोवर में बैठने के लिए सुंदर सीटों की व्यवस्था की गई है. वहीं रंग-बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. तालाब का स्वच्छ पानी लोगों को आकर्षित करता है. साथ ही यहां लगाए गए छायादार और हरियाली से भरपूर वृक्ष वातावरण को ठंडा और मनमोहक बनाते हैं, जिससे लोग प्रकृति के बेहद करीब महसूस करते हैं.

picnic spot

सत्यनाथ टीला अपने धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी अहम है. यहां मौजूद किला और किले की दीवारें आज भी दिखाई देती हैं जो कि खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं. 90 अंश के कोण पर मुड़ी गोमती नदी के किनारे इस मठ के इर्द-गिर्द बड़े-बड़े टीले मौजूद हैं, जो शांत वातावरण तैयार कर साधना क्रम में ऊर्जा प्रदान करते हैं. पर्यटन की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण स्थल है. यहां आप अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

picnic spot

गर्मी के मौसम में यह स्थान परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. दोपहर के समय यहां घने पेड़ों की छाया लोगों को सुकून देती है. बच्चों के खेलने के लिए खुला वातावरण भी मौजूद है. मंदिर के पास बना तालाब, हरियाली और चिड़ियों की मधुर आवाजें लोगों को नेचर के करीब महसूस कराती हैं.

shahpur jangal

सुलतानपुर और जौनपुर जिले की सीमा पर लगभग आठ किलोमीटर के क्षेत्र में आरक्षित यह शाहपुर जंगल पिकनिक स्पॉट के रूप में बेहतर माना जाता है. यहीं से थोड़ी ही दूर पर प्रतापगढ़ की सीमा भी शुरू हो जाती है. इस जंगल में शेर, चीता और तेंदुए जैसे प्रथम श्रेणी के वन्य जीवों को छोड़कर शेष जंगली जानवरों का बसेरा है.

picnic spot

परमेश्वरी देवी परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहां आने वाले लोगों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. परिसर में विश्राम के लिए हाल, प्रसाधन और इंटरलॉकिंग रास्तों की व्यवस्था की गई है, जिससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके. यहां पर एक प्राचीन मां परमेश्वरी देवी धाम का मंदिर भी बनाया गया है, जहां पर मुगल काल की खंडित मूर्तियां भी हैं. यह पिकनिक स्पॉट के साथ-साथ एक आध्यात्मिक स्थल भी है.

Shahpur jangal

इनमें हिरन, भेड़िया, मोर, चीतल,साही, सियार,अजगर, समेत कई जानवर शामिल हैं. गर्मी के मौसम में दोपहर के समय अगर आप इस स्थल पर जाते हैं, तो यहां पर आपको प्रकृति से जुड़ाव मिलेगा और अपने परिवार के साथ आनंद ले पाएंगे. लेकिन यहां पर आप जब भी जाएं तो दोपहर के समय जाने से बचें, क्योंकि तेज धूप बच्चों के सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. सुबह-शाम यहां पर जंगल में बना मंदिर आपको आध्यात्मिक शांति देता है.

picnic spot

सुल्तानपुर के अमहट में स्थित यह पार्क सुल्तानपुर के पिकनिक स्पॉट में से एक माना जाता है. इसके साथ ही आप अपने बच्चों और परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. यहां पर आपको पानी में चलते हुए बत्तख और वाटर रैंप पर भी मिल जाएगा, जो आपको हरियाली के बीच वीडियो शूट करने में काफी अच्छा लुक देगा. अमहट जलीय स्थल सुल्तानपुर का एक बेहतर पिकनिक स्पॉट माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *