रंग लाया मंत्री जितिन प्रसाद का प्रयास! पीलीभीत को मिली एक और ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Last Updated:
Pilibhit News :केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की सिफारिश पर पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर नई ट्रेन शुरू हुई है, जो नौकरीपेशा और छात्रों के लिए सहूलियत लाएगी. ट्रेन पीलीभीत से 12:10 बजे चलकर 2:25 बजे शाहजहांपुर प…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की सिफारिश पर नई ट्रेन शुरू हुई.
- नई ट्रेन पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर चलेगी.
- नई ट्रेन से नौकरीपेशा और छात्रों को सहूलियत मिलेगी.
पीलीभीत : पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की सिफारिश पर इस रूट पर नई यात्री ट्रेन शुरू की गई है. इस रूट पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, जिससे नौकरीपेशा और छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी.
ये है ट्रेन का रूट और टाइमिंग
पीलीभीत सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस बारे में रेल मंत्री को पत्र लिखा था. रेलवे ने इस पर संज्ञान लेते हुए नई ट्रेन की घोषणा की है. यह ट्रेन (55363/55364) दोपहर 12:10 बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन से शुरू होकर प्रतापपुर, पौटा, भोपतपुर, शेरगंज, बीसलपुर, मिघौना, चक सफौरा हाल्ट, जिंदपुरा वजीरपुर हाल्ट, निगोही, ढकिया तिवारी, ओरली, खिरिया खुर्द, शहबाजपुर होते हुए दोपहर 2:25 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी. वहीं, शाहजहांपुर से यह ट्रेन दोपहर 3:15 बजे चलेगी और शाम 5:35 बजे पीलीभीत पहुंचेगी.
पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच ट्रेनों की लिस्ट
पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए पहली ट्रेन सुबह 7:10 बजे, दूसरी पैसेंजर ट्रेन 9:40 बजे, एक स्पेशल एक्सप्रेस 12:10 बजे, एक पैसेंजर ट्रेन दोपहर 2:40 बजे और एक ट्रेन शाम 6:20 बजे पीलीभीत जंक्शन से छूटती है.