राजधानी एक्सप्रेस में बैठा युवक, हंसते-हंसते अचानक लगा रोने, यात्रियों से बोला- ‘आगरा रेलवे स्टेशन…’

0
राजधानी एक्सप्रेस में बैठा युवक, हंसते-हंसते अचानक लगा रोने, यात्रियों से बोला- ‘आगरा रेलवे स्टेशन…’


Last Updated:

Agra Railway Station: आगरा रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में एक शख्स बैठा. ट्रेन जैसे ही स्टेशन से चली कुछ देर बाद शख्स रोने लगा. जिसके बाद कोच में भगदड़ मच गई.

आगरा रेलवे स्टेशन पर छूट गया था यात्री का बैग.

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां नासिर खान नामक एक युवक मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस में चढ़कर बैठ गया. लेकिन जब ट्रेन आगरा से निकल दी तो पूरे कोच में उस शख्स ने हंगामा काट दिया. जिसे सुन हर तरफ यात्री खड़े हो गए. जिसके बाद युवक रोते-रोते बोला कि मैं अपना एक बैग रेलवे स्टेशन पर ही भूल आया, मेरी सारी मेहनत की कमाई चली गई.

जिसके बाद यह जानकारी आगरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इंस्पेक्टर विकास सक्सेना को दी गई. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर टीम के साथ बैग खोजने में उधर जुट गए और ट्रेन में उदास बैठा युवक यह सोच रहा था कि मैं इतना लापरवाह कैसे हो सकता हूं. दरअसल, मुंबई के रहने वाले नासिर खान आगरा आए थे. वह वापस जा रहे थे, तभी स्टेशन पर आने में लेट हो गए. जिसके बाद जल्दी-जल्दी में वह राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गए. लेकिन ट्रेन में बैठने के बाद उन्हें याद आया कि वह अपना एक बैग रेलवे स्टेशन पर ही भूल गए. बैग में लगभग 60 हजार रुपए नगद और जरूरी कागजात रखे थे.

जीआरपी पुलिस ने तुरंत खोज निकाला बैग
तभी जीआरपी इंस्पेक्टर विकास सक्सेना अपनी टीम के साथ चेकिंग करने स्टेशन पर पहुंचे. स्टेशन के गेट पर लावारिस बैग मिला. जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह बैग मुंबई के रहने वाले नासिर खान का है. इंस्पेक्टर के द्वारा सूचना यात्री नासिर खान को दी. जिसके बाद फोन पर ही नासिर खान के पुलिस को धन्यवाद दिया, तो वहीं यात्री नासिर खान ने इटावा में रहने वाले अपने रिश्तेदार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर भेज दिया. पुलिस ने नासिर के रिश्तेदार को बुलाकर उनको बैग सौंप दिया. यात्री जीआरपी पुलिस का नम आंखों से धन्यवाद देते हुए नजर आया.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

राजधानी एक्सप्रेस में बैठा युवक, हंसते-हंसते अचानक लगा रोने, और फिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *