रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना : यूपी की होनहार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, कैबिनेट में 16 अहम प्रस्ताव मंजूर
Last Updated:
लखनऊ : यूपी कैबिनेट में आज 16 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं. इसमें प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए अहम फैसला लिया गया है. सरकार रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी. यानि होनहार बेटियों को अब योगी सरकार स्कूटी देगी. इसके अलावा यूपी कैबिनेट बैठक में यूपी विधानसभा मानसून सत्र को लेकर प्रस्ताव पर मुहर लगी है.यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से होगा.