राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलने वाला है CEO, 5500 से ज्यादा आए आवेदन

0
राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलने वाला है CEO, 5500 से ज्यादा आए आवेदन


Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir News : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जल्द नया सीईओ मिलने वाला है. इस पद के लिए देशभर से 5,500 से अधिक आवेदन आए हैं, जिनकी तीन सदस्यीय चयन समिति जांच कर रही है. आइए जानते हैं पात्रता के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और कब सीईओ का ऐलान होगा. 

Zoom

राम मंदिर .

अयोध्या : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जल्द नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिल सकता है. इसके लिए देशभर से 5,500 से ज्यादा आवेदन आए हैं. तीन सदस्यीय चयन समिति इन आवेदनों की जांच कर रही है. उम्मीद है कि 15 अगस्त के आसपास नए सीईओ के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

इन योग्यताओं वाले उम्मीदवार की तलाश
ट्रस्ट ऐसे व्यक्ति की तलाश में है, जिसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान हो. उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो और उसे प्रशासन व प्रबंधन का अच्छा अनुभव भी होना चाहिए. इसके अलावा उसका व्यवहार अच्छा हो, नेतृत्व करने की क्षमता हो और भगवान राम व सनातन पर आस्था रखता हो. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उम्मीदवार उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम से है. व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना चाहिए. विदेशों में रहने वाले भारतीय तभी पात्र होंगे जब उनके पास भारतीय नागरिकता हो.

दो चरण में होगा चयन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने बताया कि सबसे पहले सभी आवेदनों की जांच होगी. इसके बाद कुछ उम्मीदवारों से ऑनलाइन बातचीत की जाएगी, जबकि कुछ को आमने-सामने इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. चयन समिति आखिर में तीन नाम ट्रस्ट को भेजेगी. ट्रस्ट अंतिम इंटरव्यू के बाद एक उम्मीदवार को CEO नियुक्त करेगा. उन्होंने कहा कि पूरे भारत से आवेदन मिले हैं और इनकी कुल संख्या लगभग 5,500 होने का अनुमान है. हालांकि, पैनल ने अभी तक एप्लिकेशन्स को कैटेगराइज नहीं किया है, जिसमें महिला कैंडिडेट्स की संख्या का डेटा भी शामिल है.

तीन साल के लिए होगी नियुक्ति
नए सीईओ की नियुक्ति तीन साल के लिए की जाएगी. चयन समिति अगस्त के पहले सप्ताह में अयोध्या का दौरा भी कर सकती है. समिति के सदस्य ने स्पष्ट किया कि दौरे के लिए अभी कोई खास तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन यह अगस्त के पहले सप्ताह के आसपास होगा.

तीन नए ट्रस्टी भी बनेंगे
राम मंदिर ट्रस्ट में तीन ट्रस्टी पद भी खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा. ये पद पूर्व राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन और पूर्व महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद खाली हुए थे. नए ट्रस्टी बनने के बाद ट्रस्ट में फिर से 15 सदस्य हो जाएंगे.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *