राम मंदिर दान चोरी की फ‍िर होगी SIT जांच, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

0
राम मंदिर दान चोरी की फ‍िर होगी SIT जांच, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश


Last Updated:

Supreme Court Ram Mandir Donation Case : राम मंदिर दान चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने ने मामले की अगली सुनवाई तय करते हुए कहा कि तब तक SIT के गठन और जांच की प्रगति पर आगे विचार किया जाएगा. राम मंदिर दान से जुड़े मामले में अगले सोमवार को होगी सुनवाई. आइये जानते हैं डिटेल में..

Zoom

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर दान मामले की सुनवाई हुई.

नई दिल्ली/अयोध्‍या. अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन का निर्देश दिया और कहा कि जांच कानून के दायरे में आगे बढ़नी चाहिए.

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि फिलहाल मामले की जांच कौन कर रहा है. इस पर सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि अभी पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पहले गठित एसआईटी ने केवल प्रथम दृष्टया जांच की थी, फिलहाल नियमित जांच पुलिस के पास है.

इस पर CJI सूर्यकांत ने पूछा कि क्या एसआईटी का दोबारा गठन किया जा सकता है? सॉलिसिटर जनरल ने जवाब दिया कि सरकार को इसमें कोई आपत्ति नहीं है. CJI ने यह भी कहा कि पहले गठित एसआईटी में जिम्मेदार अधिकारी शामिल थे. इस पर SG ने बताया कि उस टीम में दो आईएएस अधिकारी भी थे.

सुनवाई के दौरान एक वकील के हस्तक्षेप करने पर मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट शब्दों में कहा, यह स्थान राजनीति के लिए नहीं है. इसके बाद उन्होंने दोहराया कि मामले की जांच निष्पक्ष ढंग से होनी चाहिए और इसे राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह एक सामान्य आपराधिक अपराध का मामला है और जांच एजेंसी को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने दिया जाना चाहिए. अदालत ने कहा कि जांच में सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *