राम मंदिर दान विवाद पर नृपेंद्र मिश्र का बेबाक इंटरव्यू, कथित चोरी पर भी बोले

0
राम मंदिर दान विवाद पर नृपेंद्र मिश्र का बेबाक इंटरव्यू, कथित चोरी पर भी बोले


Last Updated:

Ram Mandir Donation News: अयोध्या के राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने बड़ा इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अनुभी सीईओ की नियुक्ति की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने दान पेटी से कथित चोरी पर भी बयान दिया है.

Zoom

नृपेंद्र मिश्रा ने न्यूज18 से खास बातचीत की है.

अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान गबन के विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्रा ने न्यूज18 को बड़ा इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उन्होंने एक अनुभवी सीईओ की मंदिर में नियुक्त करने की बात कही है. इसके अलावा उन्होंने दान विवाद को गंभीर चोट देने वाला बताया है. पीएमओ में लंबे समय तक अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रशासनिक अधिकारी नृपेंद्र मिश्र ने अब इस मामले में कहा है कि राम मंदिर जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के धार्मिक केंद्र के प्रबंधन के लिए जल्द से जल्द एक अनुभवी और सक्षम मुख्य कार्यकारी अधिकारी अथवा विशेष कार्याधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए.

नृपेंद्र मिश्रा ने जमीन विवाद का भी किया जिक्र
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने विवाद के चलते दुख से जुड़े सवाल पर कहा कि अगर मौजूदा विवाद मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा है तो यह स्वभाविक रूप से मंदिर की सेवा और व्यवस्थाओं से जुड़े सभी लोगों के लिए दुखद है. उन्होंने साफ कहा कि यह मामला पहले सामने आए जमीन खरीद विवाद से भी अधिक गंभीर और चुनौतीपूर्ण है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भूमि खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी. नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह घटना एक चेतावनी थी कि अगर व्यवस्थाओं में पारदर्शिता नहीं होगी तो कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *