राम मंदिर से बात Babri Masjid तक आई, डिप्‍टी सीएम पाठक ने क्‍या सवाल उठा दिया?

0
राम मंदिर से बात Babri Masjid तक आई, डिप्‍टी सीएम पाठक ने क्‍या सवाल उठा दिया?


Last Updated:

Ram Mandir Daan Chori – Babri Masjid Fund : राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच बृजेश पाठक ने बाबरी मस्जिद फंड को लेकर नया राग छेड़ दिया है. उन्‍होंने मदरसा भ्रष्टाचार का मुद्दा भी साथ में उठते हुए अखिलेश यादव पर हमला किया है. यूपी चुनाव 2027 को ध्‍यान में रखते हुए अब इस मसले पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

Zoom

बृजेश पाठक ने बाबरी मस्जिद फंड को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लखनऊ/अयोध्‍या : अयोध्‍या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित चढ़ावे की हेराफेरी के आरोपों को लेकर जारी बहस अब बाबरी मस्जिद तक पहुंच गई है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने News18 से विशेष बातचीत में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान को लेकर सवाल उठाने वाले लोग यह बताएं कि बाबरी मस्जिद के नाम पर जो पैसा इकट्ठा किया गया था, उसका हिसाब कहां है? बृजेश पाठक ने कहा कि कुछ लोग राम मंदिर और उसके ट्रस्ट को लगातार निशाने पर ले रहे हैं, लेकिन बाबरी मस्जिद और उससे जुड़े फंड को लेकर कभी सवाल नहीं उठाते.

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि बाबरी मस्जिद के नाम पर देश और विदेश से धन एकत्र किया गया था, लेकिन वह पैसा कहां खर्च हुआ और उसका लेखा-जोखा क्या है, इस पर कोई चर्चा नहीं करता. डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि वह केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों और कुछ धार्मिक संस्थानों में होने वाले भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं पर सपा मुखिया कभी नहीं बोलते.

पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई मदरसों की जांच कराई है और जहां भी नियमों का उल्लंघन, जमीनों पर अवैध कब्जा या वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई हैं, वहां कार्रवाई की गई है. लेकिन विपक्ष ऐसी कार्रवाई का विरोध करता है क्योंकि उसे अपने वोट बैंक की चिंता रहती है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी संस्था को कानून से ऊपर नहीं मानती. चाहे मंदिर हो, मदरसा हो या कोई अन्य धार्मिक संस्थान, यदि कहीं भ्रष्टाचार या अनियमितता मिलेगी तो कार्रवाई जरूर होगी.

राम मंदिर विवाद पर भी दिया जवाब
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. मंदिर निर्माण और ट्रस्ट को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाना उचित नहीं है. अगर किसी के पास कोई तथ्य हैं तो वह संबंधित एजेंसियों के सामने रखें, लेकिन केवल राजनीतिक लाभ के लिए सनातन आस्था के केंद्रों को विवादों में घसीटना गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार ऐसे मुद्दे उठाकर धार्मिक और सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है.

NEET परीक्षा को लेकर सरकार का भरोसा
NEET परीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अगर कोई व्यक्ति या गिरोह परीक्षा की पारदर्शिता को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *