लखनऊ आई आगरा की महिला चढ़ी मोबाइल टावर पर, जमकर किया हंगामा, बोली- CM से मिलना

0
लखनऊ आई आगरा की महिला चढ़ी मोबाइल टावर पर, जमकर किया हंगामा, बोली- CM से मिलना


Last Updated:

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक अजब गजब मामला सामने आया. यहां आगरा की एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गई और जमकर हंगामा किया. उससे जब पुलिस ने उतरने को कहा तो बोली मेरे बच्चे को मारा… मुझे सीएम योगी से मिलना है. काफी देर तक समझाने के बाद महिला टावर से नीचे उतरी. 

Zoom

लखनऊ में आगरा की महिला ने किया हंगामा.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक आगरा की महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वह लखनऊ के हजरतगंज स्थित पार्क रोड पर एक मोबाइल टावर पर चढ़कर ऊपर बने स्टील के प्लेटफॉर्म पर बैठ गई. टावर पर चढ़कर चीखने चिल्लाने लगी. जब लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश. इस पर उसने पुलिस पर कई आरोप लगाए. वहीं, महिला के साथ आया नाबालिग बच्चा टावर के नीचे खड़ा होकर ये सब देख रहा था. हालांकि, काफी मशक्कत के बाद महिला को हजरतगंज पुलिस और फायर विभाग की टीम ने उतार लिया.

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि महिला का नाम तुलसा है. वह आगरा के कैंट में रहती है. लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने आई थी. उसे उनसे मिलकर शिकायत करनी थी. हजरतगंज पुलिस ने आगरा पुलिस और महिला के परिजनों से संपर्क किया. परिजन उसे अपने साथ आगरा ले गए.

तुलसा ने बताया कि वह आगरा के कैंट स्थित विहार छोटी कॉलोनी में रहती हैं और शिकायत लेकर सीएम से मिलने लखनऊ आई थीं. दरअसल, वह 26 जुलाई को बेटे के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर बैठी थीं. अपने 12 वर्षीय बेटे को कुछ सामान लेने के लिए भेजा. तभी स्टेशन पर बैठे चार पुलिस वालों ने बेटे पर बैग चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया. विरोध करने पर उसे भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी.

आरोप है कि पुलिस वालों ने काफी देर तक बंधक बनाकर मारा-पीटा और पेशाब पिलाने की भी कोशिश की. जब उनके बैग से कुछ नहीं मिला तो पुलिस वालों ने उनसे दो हजार रुपये छीन लिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए. इसी बात की शिकायत लेकर वह आगरा से लखनऊ आई थी. मगर, जब समाधान नहीं मिला तो टावर पर चढ़ने का फैसला लिया. पुलिस का कहना है कि महिला के आरोपों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *