लखनऊ के भीषण आग में जल गईं दो बच्चियां, अब भी कई लोगों की तलाश

0
लखनऊ के भीषण आग में जल गईं दो बच्चियां, अब भी कई लोगों की तलाश


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया इलाके में लगी भीषण आग में दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग लापता भी हैं. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 8 घंटे में आग बुझाई.

Zoom

लखनऊ के टेडढ़ी पुलिया इलाके में भीषण आग लगने के बाद अपने सामान को ढूंढता परिवार.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया इलाके में बुधवार की देर शाम को लगी भीषण आग में दो बच्चों की मौत हो चुकी है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद जब वहां की जली चीजों का हटाए जाने लगा तो उसमें दो मासूम बच्चों का जला हुआ शव मिला है. दोनों की उम्र करीब दो साल बताई जा रही है. इस अग्निकांड में करीब एक हजार झुग्गी-झोपड़ी जलकर खाक हो गईं. सौ के करीब एलपीजी सिलेंडर और बाइक की टंकी फटने से भी आग भड़कती रही. बताया जा रहा है कि इस आग का धुआं करीब दस किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था. बताया जा रहा है कि कुल 6 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

एक-एक कर ब्लास्ट हो गए 100 सिलेंडर
रिपोर्ट के मुताबिक बस्ती के विशाल गौतम ने दावा किया है कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे देशी शराब ठेके के बगल में बनी कैंटनी से आग की लपटें एकाएक उठने लगीं. इसके बाद एक-एक कर झोपड़ी जलने लगीं और फिर उनमें रखे सिलेंडर भी ब्लास्ट होने लगे. आग लगने की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया.

दो बच्चियों की हो गई मौत
मौके पर मौजूद लोग चीख-पुकार रहे थे कि उनका बच्चा उस आग में रह गया है तो कोई अपने पिता और भाई की तलाश कर रहा था. करीब 8 घंटे बाद आग बुझाई गई. फिर तलाशी शुरू हुई, जिसमें दो बच्चों की लाश मिली है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ अब भी राहत कार्य में लगी है. इस पूरी घटना में दो बच्चों की मौत हुई है. डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने जानकारी दी. मृतक एक बच्ची की पहचान श्रुति के रूप में हुई है. वहीं एक नवजात बताई जा रही है, जो महज दो महीने की थी.आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां पहुंची हुई थीं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *