लखनऊ दुबई फ्लाइट का पायलट कॉकपिट में बैठा, इंजन स्टार्ट और टेकऑफ से पहले आई एक आवाज

0
लखनऊ दुबई फ्लाइट का पायलट कॉकपिट में बैठा, इंजन स्टार्ट और टेकऑफ से पहले आई एक आवाज


Last Updated:

Lucknow Airport News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से दुबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई.

लखनऊ से दुबई जा रही विमान में आई तकनीकी खराबी.

हाइलाइट्स

  • लखनऊ से दुबई जा रही फ्लाइट हुई रद्द.
  • एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी.
  • विमान से जाने वाले थे 153 यात्री.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लखनऊ से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक बोइंग विमान में तकनीकी खराबी आ गई. विमान से करीब 155 यात्री दुबई जाने वाले थे, लेकिन टेक्निकल खराबी आने के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई गई. एक सूत्र ने यह जानकारी दी. उड़ान आईएक्स 193 को बोइंग 737 मैक्स विमान से संचालित किया जाना था. सूत्र ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द कर दी गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पायलट जैसे ही कॉकपिट में बैठा और इंजन चालू किया, तो उसे अजीब सी आवाज सुनाई दी. इसके बाद पायलट ने टेक ऑफ करने से मना कर दिया.

फ्लाइट में सवार होने वाले थे 155 पैसेंजर
इस उड़ान में 155 से अधिक यात्री सवार होने वाले थे. सूत्र ने बताया कि यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और पूरा पैसा वापस या बाद की तारीख के लिए मुफ़्त में बुकिंग के विकल्प दिए गए. अधिकतर यात्रियों ने होटल में ठहरने का विकल्प चुना. उड़ान को अब बृहस्पतिवार को लगभग उसी समय के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है.

फ्लाइट में आई टेक्निकल खराबी
एयर इंडिया की यह फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 193) की बोर्डिंग हो चुकी थी. विमान में लगभग सभी यात्री सवार हो गए थे. विमान, इंजन के स्टार्ट होते ही उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया था. लेकिन तभी पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई. पायलट जैसे ही कॉकपिट में बैठा और इंजन चालू किया, तो उसे अजीब सी आवाज सुनाई दी. इसके बाद पायलट ने टेक ऑफ करने से मना कर दिया. पायलट ने विमान को उड़ान भरने के लिए अनफिट बताया, जिसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई.

पैसेंजर्स का वापस किया गया किराया
विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए तुरंत इंजीनियरों की टीम लगाई गई. हालांकि फिर भी तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो पाई. विमान रद्द होने से पैसेंजर नाराज हो गए. जिसके बाद एयर इंडिया मैनेजमेंट ने जैसे-तैसे उन्हें समझाया. इस दौरान कुछ पैसेंजर्स के किराये भी वापस किए गए. वहीं कुछ पैसेंजर्स को होटल में रुकवाया गया.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

लखनऊ दुबई फ्लाइट का पायलट कॉकपिट में बैठा, इंजन स्टार्ट और आई एक आवाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *