लखनऊ में डकैतों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में मारी गोली, 25-25 के थे इनामी

0
लखनऊ में डकैतों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में मारी गोली, 25-25 के थे इनामी


Last Updated:

Lucknow Police Encounter: लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के इनामी बदमाश कमलेश और छोटू को गिरफ्तार किया. दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया. दोनों पर 30 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने …और पढ़ें

Lucknow Police Encounter: लखनऊ में दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर

हाइलाइट्स

  • लखनऊ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया.
  • बदमाशों के पैर में गोली लगी, उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया.
  • दोनों पर 30 मुकदमे दर्ज, 25-25 हजार का इनाम था.

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डकैती के आरोप में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया. दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाशों की पहचान कमलेश और छोटू के रूप में हुई है. दोनों शातिर अपराधी हैं और इन पर लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं. बदमाशों से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं. इन्हीं बदमाशों ने कुछ दिन पहले भेदुआ गांव में डकैती का प्रयास किया था. पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा है.

मुखबिर की सूचना के बाद रविवार देर रात मोहनलालगंज इलाके में घेराबंदी की थी.  चेकिंग के दौरान दो युवक बाइक से आ रहे थे. पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी. दोनों को घायलवस्था में ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है. दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था.

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कमलेश और छोटू किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की थी. बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाब फायरिंग में दोनों पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी ने बताया कि दोनों पर कई आपराधिक मुदकमे दर्ज हैं. अब दोनों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.

homeuttar-pradesh

लखनऊ में डकैतों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में मारी गोली, 25-25 के थे इनामी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *