लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों का UP कनेक्शन, पूर्व बाहुबली MP ने की थी मदद
Last Updated:
Lawrence Bishnoi News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के तीन शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए इन तीन शूटर्स में दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. दोनों की पहचान अभिनव और विवेक के रूप में हुई है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार.
आजमगढ़ः दिल्ली की रोहिणी इलाके से गिरफ्तार लॉरेंश बिश्नोई के शूटरों का यूपी कनेक्शन सामने आया है. पकड़े गए तीन शूटरों में से दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. बिश्नोई गैंग के तीन शूटर को दिल्ली की स्पेशल टास्क ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शूटरों में दो शूटर अभिनव और विवेक आजमगढ़ के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पूर्वांचल के एक बाहुबली और पूर्व सांसद के जरिए बिश्नोई गैंग में दोनों शूटर शामिल हुए थे.
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या की थी साजिश
बीते सप्ताह वाराणसी की कचहरी में गाजीपुर के पूर्व प्रमुख की हत्या की साजिश रची गई थी. हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले गाजीपुर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए बदमाशों को ट्रेस कर लिया था. दोनों शूटर लखनऊ में छिपे हुए थे. पुलिस ने जब दोनों को ट्रेस किया तो दोनों शूटर दिल्ली फरार हो गए. दिल्ली और यूपी की पुलिस की सक्रियता ने बड़ी वारदात को रोकने में सफलता पाई है.
विदेशी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क के जरिए निर्देश और सूचनाएं मिल रही थीं. इसी नेटवर्क के माध्यम से उन्हें संभावित निशानों के बारे में जानकारी दी जा रही थी, जिसके बाद उन्हें वारदात को अंजाम देना था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार शूटर दिल्ली में हुई कई आपराधिक घटनाओं में वांटेड थे. जांच में यह भी पता चला है कि वे पहले भी टारगेट बनाकर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और उनके विदेशी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है.