वह धर्म विरोधी नहीं हैं, मजबूरी उनसे करवा रही है… अखिलेश को मिला बीजेपी के इस दबंग नेता का सपोर्ट?
Last Updated:
UP Politics: अखिलेश यादव को सनातन विरोधी बताकर पार्टी छोड़ने वाले सपा विधायकों के बाद अब बीजेपी के पूर्व सांसद ने उन्हें धार्मिक बताया है. संतकबीरनगर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव धर्म विरोधी नही…और पढ़ें
Santkabirnagar News: बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को धार्मिक व्यक्ति बताया
हाइलाइट्स
- बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को धार्मिक व्यक्ति बताया
- उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव धर्म विरोधी नहीं हैं, मजबूरी उनसे करवा रही है
- बृजभूषण शरण सिंह ने यह बयान संतकबीरनगर में दिया
संतकबीरनगर. संतकबीरनगर जिले के मगहर में पूर्व सांसद स्व. शरद त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने स्व. त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और हाल ही में इटावा में हुई कथाकांड की घटना शामिल रही.
बृज भूषण ने इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट की घटना को भी गलत ठहराया. उन्होंने कहा, “कथा कहने का अधिकार सभी को है. जो लोग शूद्र होने के आधार पर कथावाचक की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें वेदव्यास और विदुर की जीवनी पढ़नी चाहिए.”
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी ने भी इटावा कथाकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए कहा, “यह घटना दुखद है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इसे बिना वजह जातीय रंग देने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल देने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की.
कार्यक्रम में स्व. शरद त्रिपाठी को याद करते हुए दोनों नेताओं ने उनके योगदान को सराहा. शरद त्रिपाठी सन्तकबीरनगर से बीजेपी के पूर्व सांसद थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Principal Correspondent, Lucknow