विदेश में बस गई औलाद, सूना रह गया घर… नोएडा में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत

0
विदेश में बस गई औलाद, सूना रह गया घर… नोएडा में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत


Last Updated:

Noida News: माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर बड़ा करते हैं, ताकि बुढ़ापे में बच्चे उनका सहारा बन सकें. लेकिन पढ़-लिखकर बच्चे कमाई के लिए दूसरे शहर या देश चले जाते हैं और मां-बाप को अकेला छोड़ देते हैं. कुछ ऐसी ही बेबसी भरी कहानी नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में देखने को मिली, जहां एक फ्लैट से बुजुर्ग पिता की लाश बरामद हुई है.

Zoom

नोएडा सोसायटी में अकेले रह गए बुजुर्ग की मौत

नोएडा: कहते हैं कि मां-बाप तो अपने बेटी-बेटों को पढ़ाकर उन्हें देश या विदेश में नौकरी पाने के लायक बना देते हैं. लेकिन औलाद के घर छोड़ने के बाद वो खुद अकेले पड़ जाते हैं और अकेले ही आगे की जिंदगी गुजारते हैं. कुछ ऐसी ही अकेलेपन की बेबसी की दर्दनाक कहानी नोएडा के एक नामी सोसायटी में देखने को मिली, जहां एक बंद कमरे में 60 से 65 साल के बुजुर्ग की लाश मिली है. लोगों का कहना है कि बुजुर्ग के बेटा-बेटी विदेशों में रहते हैं और वो यहां अकेले गुजारा कर रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में स्थित सिलिकॉन सिटी के बंद फ्लैट में शेयर ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले बुजुर्ग राजीव अरोड़ा की संदिग्ध लाश मिलने से हड़कंप मच गया. फ्लैट से जब तेज बदबू आने लगी, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया, तो सामने का मंजर दर्दनाक था. बुजुर्ग की लाश सोफे पर पड़ी थी और तेज बदबू आ रही थी.

पत्नी से हो गया था तलाक
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर किसी ठोस जानकारी तलाशने में जुट गई. पुलिस जांच में पता चला कि बुजुर्ग इस फ्लैट में अकेले रह रहे थे. कुछ साल पहले ही उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था. वहीं बुजुर्ग के बच्चे विदेशों में सेटल हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, उनका एक बेटा लंदन में इंजीनियर का काम करता है, तो वहीं एक बेटी बाली में अपनी लाइफ जी रही है. दोनों बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है.

पोस्टमार्टम के बाद मौत का खुलासा
पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवक की मौत 2 से 3 दिन पहले ही हुई है. जानकारी में बताया गया कि फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की जान कैसे गई. उनकी मौत स्वाभाविक थी या कोई बीमारी थी या फिर इसके पीछे किसी की साजिश है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *