वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम, वरना जिंदगी आ सकता है भूचाल, करें ये उपाय

0
वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम, वरना जिंदगी आ सकता है भूचाल, करें ये उपाय


Last Updated:

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मस्ती भरा रहेगा.लव लाइफ में आज भूचाल आ सकता है. आज आपके पार्टनर से आपके विवाद होने के ज्यादा चांसेज हैं. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरू…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • बिजनेस में वृषभ राशि वालों को मुनाफा होगा.
  • लव लाइफ में विवाद की संभावना है, सावधानी बरतें.
  • सोना-चांदी में निवेश लाभदायक रहेगा.
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है.19 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहा है. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मस्ती भरा रहेगा. आज आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज आपको हर परिस्थिति में दोस्तों का सहयोग मिलेगा.

बिजनेस में होगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो पहले से बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें अच्छा मुनाफा होगा. खासकर जिनका काम नेटवर्किंग से जुड़ा है. आज आप अपने प्लानिंग के हिसाब से काम करेंगे. वहीं बात नौकरी करने वालों की करें तो आज उन्हें ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो यह समय उसके लिए भी काफी अच्छा है.

सोना चांदी में करें निवेश

बात निवेश की करें तो आज आप सोना-चांदी के साथ किसी प्लॉट में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है. आज आपको अपने खर्चे पर भी थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है.

पार्टनर से होगा झगड़ा

वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आज भूचाल आ सकता है. आज आपके पार्टनर से आपके विवाद होने के ज्यादा चांसेज हैं. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

वैवाहिक संबंधों में आएगी मधुरता
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को हल्दी और केशर का तिलक लगाना चाहिए. इसके अलावा उन्हें गाय को गुड़ भी खिलाना चाहिए. इससे आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम, वरना जिंदगी आ सकता है भूचाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *