‘शादी का कार्ड देने आए हैं’, दरवाजा खुलते ही घुसे बदमाश, परिवार को बनाया बंधक

0
‘शादी का कार्ड देने आए हैं’, दरवाजा खुलते ही घुसे बदमाश, परिवार को बनाया बंधक


Last Updated:

Kasganj Robbery Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज में बदमाशों ने शादी का कार्ड देने का बहाना बनाकर एक घर में एंट्री ली. फिर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट की कोशिश करने लगे. मगर, परिवारवालों की हिम्मत और पुलिस की तुरंत कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए. आखिर बदमाशों ने कैसे रची पूरी साजिश और पुलिस ने कैसे नाकाम किया उनका प्लान? पढ़िए सब

Zoom

कासगंज में लूट की कोशिश नाकाम.

कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दिनदहाड़े असलाह से लैस होकर तीन बदमाश मकान के अंदर घुस गए और मकान मालिक पर लूट के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया. इसमें मकान मालिक गंभीर रूप से घायल गया. विरोध करने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए. तभी शातिर बदमाश अपने आप को घिरता देख दूसरी मंजिल पर चढ़ गए. वहीं घरवाले मौका पाकर घर के बाहर निकल आए और गेट बंद कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. घंटों तक चली पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए.

पूरा मामला जनपद कासगंज के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के गंजडुंडवारा रोड का है. यहां करीब 4.30 बजे राहुल यादव के मकान के अंदर असलाहो से लैस होकर तीन बदमाश आए और बाहर से गेट को खटखटाया. जब पूछा कि कौन है तो बोले कि रिश्तेदारी से शादी का कार्ड देने आए हैं. जब राहुल ने गेट खोला तो बदमाशों ने उनके सिर में तमंचे के बट से प्रहार कर दिया. उसके बाद राहुल , उनकी पत्नी और उनके बेटों को बंधक बनाकर लूट कर प्रयास किया.

तभी मकान मालिक राहुल ने बदमाशों का विरोध किया और चिल्लाने लगे. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख भागने की कोशिश की और दूसरी मंजिल पर चढ़ गए. उन्होंने अंदर से गेट बंद कर लिया. इधर स्वामी राहुल अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर घर के बाहर निकल आए और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई. बदमाशों को लाउड स्पीकर से आवाज देकर कहा गया कि आप सरेंडर कर दो. मगर, बदमाश नहीं माने और पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी कई थानों के फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. घंटों तक चली पुलिस मुठभेड़ के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया. इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए और एक बदमाश छत से कूदकर भागने के चक्कर में पैर में चोट लगने से घायल हो गया है.

पुलिस ने फिलहाल तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पकड़े गए बदमाश अभिषेक ( 19) , विकाश (20) , शौर्य प्रताप , (19 ) सभी पटियाली क्षेत्र के हो रहने वाले है. पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशो के कब्जे से दो अवैध तमंचे , कारतूस , तीन मोबाइल , एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *