शादी के बाद पत्नी ने बताई 7 साल पुरानी दर्दनाक कहानी, इंसाफ दिलाने निकला पति

0
शादी के बाद पत्नी ने बताई 7 साल पुरानी दर्दनाक कहानी, इंसाफ दिलाने निकला पति


Last Updated:

Varanasi News: यूपी के वाराणसी में एक पत्नी ने अपने पति से शादी के पहले की दर्दनाक दुष्कर्म की घटना बयां की, तो पति ने पत्नी को न्याय दिलाने की ठान ली और उसे लेकर सीधा पुलिस थाने में पहुंच गया. आइए आपको पूरी घटना विस्तार से बताते हैं.

Zoom

वाराणसी पत्नी को न्याय दिलाने निकला पति (सांकेतिक तस्वीर)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक महिला ने शादी के बाद अपने पति के सामने ऐसा राज खोला, जिसने उसे स्तब्ध कर दिया. हालांकि पति ने लड़ाई-झगड़े के बजाय पत्नी का साथ दिया और उसे न्याय दिलाने के लिए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में महिला ने शादी से पहले की दर्दनाक आपबीती बयां की. महिला के अनुसार, साल 2019 में वह कक्षा 10 की छात्रा थी और एक दिन अपने कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी होकर कोचिंग खुलने का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान पैथोलॉजी सेंटर चलाने वाला शख्स दशरथ पटेल उसे बहला-फुसलाकर अपने सेंटर में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

साल 2025 तक किया ब्लैकमेल
पुलिस को दी जानकारी में महिला ने बताया कि आरोपी ने साल 2025 तक उसका शोषण किया. इस दौरान उसे धमकाया गया और ब्लैकमेल भी किया गया. महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2026 में हुई और शादी के बाद अप्रैल महीने में उसने अपने पति को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद पति ने न्याय के लिए लड़ने का फैसला किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया.

आईपीसी और पीओसीएसओ के तहत मामला दर्ज
मामले को लेकर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी दशरथ पटेल के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पीओसीएसओ) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *