शिवपाल यादव के करीबी पर FIR दर्ज, पत्रकार के साथ मारपीट का आरोप, जानें मामला
Last Updated:
मऊ के सपा नेता रामप्रताप यादव और उनके भाई जय प्रताप यादव पर पत्रकार से मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज हुआ है. पत्रकार ने भ्रष्टाचार की खबर दिखाई थी. इसके बाद आरोपियों ने पत्रकार के साथ मारपीट की . यह मामला आजम…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- शिवपाल यादव के करीबी रामप्रताप यादव और उनके भाई पर FIR दर्ज.
- पत्रकार के साथ मारपीट की थी.
- मामला आजमगढ़ के जहानागंज थाने क्षेत्र का है.
मऊ: मऊ जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर चिरैयाकोट नगर पालिका के सपा चेयरमैन रामप्रताप यादव और उनके भाई ग्राम प्रधान जय प्रताप यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इन दोनों सपा नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने एक पत्रकार से मारपीट की है. यह मामला आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना का है.
बताया जा रहा है कि पत्रकार ने भ्रष्टाचार की खबर दिखाते हुए सपा नेताओं की आलोचना की थी. इस पर नाराज होकर रामप्रताप यादव और जय प्रताप यादव ने पत्रकार के साथ मारपीट की. इसमें पत्रकार को गंभीर चोटें आईं और उनका हाथ- पैर भी टूट गया.
शिवपाल यादव के करीबी हैं राम प्रताप यादव
रामप्रताप यादव मऊ के सपा नेता शिवपाल यादव के करीबी माने जाते हैं. इनका सपा में खासा दबदबा भी है, लेकिन इस बार ये विवाद में फंस गए हैं, जो उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब सपा नेता विवादों में फंसे हों. हालांकि, इस बार मामला पुलिस तक पहुंच गया है तो निश्चित ही अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है.
इलाके में डर माहौल
इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है. पत्रकारिता पर हमला और राजनीतिक दबाव का मामला हो जाने से कई लोग चिंता में हैं. पत्रकारों का कहना है कि बिना किसी दबाव के अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनके काम को मुश्किल बनाती हैं.
सपा की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
सपा पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, यह देखना होगा कि पार्टी इस मामले में क्या कदम उठाती है. वहीं, इस पूरे मामले से मऊ जिले की सियासत फिर से गर्मा गई है.