संभल में मनाई जा रही थी जश्न-ए-आजादी, तभी भरभराकर गिरा स्कूल का छज्जा

0
संभल में मनाई जा रही थी जश्न-ए-आजादी, तभी भरभराकर गिरा स्कूल का छज्जा


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अल-हसनैन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मेन गेट पर बना छज्जा (कैनोपी) अचानक भरभरा कर गिर गया. इस मलबे के नीचे दबने से 6 साल के एक मासूम छात्र निजाम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

Zoom

संभल में भरभराकर गिरा स्कूल का छज्जा, एक बच्चे की मौत.

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न के दौरान स्कूल का छज्जा भरभरा कर गिर गया. खुशी के मौके पर अचानक चीख-पुकार मच गई. प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक अल-हसनैन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद ये गटना हुई. छत टूटते ही आसपास के लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़कर भागे. इस हादसे में एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित अल-हसनैन पब्लिक स्कूल में हुई. चश्मदीदों ने बताया कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था. बच्चे देखने के लिए इकट्ठा हुए थे. तभी कुछ बच्चे स्कूल के मुख्य गेट के छज्जे (कैनोपी) पर चढ़ गए. अत्यधिक वजन होने के कारण छज्जा अचानक से ढह गया और नीचे खड़े बच्चों पर गिर पड़ा. मलबे के नीचे बच्चों के दबते ही स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई.

अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम
वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मलबे को हटाया और दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला. आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नईम के 6 वर्षीय बेटे निजाम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, 11 वर्षीय सैफ अली (कक्षा 7) और 10 वर्षीय शैदाना (कक्षा 5) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एसएचओ सुधीर पंवार ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम, सीओ और एसएचओ फौरन मौके पर पहुंचे. इसके बाद डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अलका शर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. संभल पुलिस के अनुसार, आला अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया है और प्रशासनिक अधिकारी इस बात की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि यह हादसा किन कारणों से हुआ.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *