सड़क पर घास खा रही थी बकरी, तभी कार वाले की पड़ी नजर, किया ऐसा काम
Last Updated:
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक कार सवार की शर्मनाक हरकत सामने आई है. कार सवार बकरी को अकेला देख उसे चुरा ले गया. हालांकि बकरी मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने चोर कार सवार को ढूंढ निकाला.
हरदोई में बकरी चुराने वाला कार सवार गिरफ्तार.
हरदोईः आमतौर पर कार सवार लोगों पर किसी का ध्यान नहीं जाता. शायद यही सोचकर एक शातिर चोर भी कार लेकर बकरी चोरी करने निकल पड़ा. बघौली थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में कार सवार ने मौका देखा, बकरी उठाई और कार में डालकर फरार हो गया. गांव वालों को जब तक कुछ समझ आता, कार आंखों से ओझल हो चुकी थी. लेकिन चोर की यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी. पुलिस ने उसके हर कदम को जोड़ते हुए आखिरकार उसे ढूंढ निकाला.
पुलिस ने बकरी को सकुशल बरामद किया
घटना के बाद अटरा गांव निवासी रोशनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बकरी कार सवार अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है. मामला दर्ज होते ही बघौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई, सुरागों को खंगाला और आखिरकार संडीला थाना क्षेत्र के मलेहरा गांव निवासी सुगंध तक पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से चोरी की गई बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई.
पुलिस ने बकरी चोर को भेजा सलाखों के पीछे
बकरी चोरी की यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग हैरान हैं कि जिस कार का इस्तेमाल बड़े-बड़े सफर के लिए होता है. उसी कार को बकरी चोरी का जरिया बना लिया गया. हालांकि इस कहानी का अंत चोर की उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ. बघौली पुलिस ने न सिर्फ बकरी को उसके मालिक तक पहुंचाया, बल्कि आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. अब गांव में लोग यही कह रहे हैं कि बकरी तो घर लौट आई, लेकिन कार वाला सीधे थाने पहुंच गया.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें