सपा के इस गढ़ से AIMIM ने अपना प्रदेश अध्यक्ष उतारा, ओवैसी का बहराइच में ऐलान

0
सपा के इस गढ़ से AIMIM ने अपना प्रदेश अध्यक्ष उतारा, ओवैसी का बहराइच में ऐलान


Last Updated:

Bahraich News: बहराइच में रविवार को मटेरा विधानसभा सीट से एआईएमआई ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को उतारा है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी संदेश देते हुए इसका ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए एनकाउंटर कार्रवाई को गलत बताया. ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर मासूम लोगों को परेशान किया जाता है.

Zoom

बहराइच में असदुद्दीन ओवैसी का ऐलान

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा सियासी संदेश दिया और चुनावी बिगुल फूंक दिया. इस दौरान उन्होंने मटेरा विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान कर दिया. बता दें कि मटेरा सीट से वर्तमान में सपा की विधायक मारिया शाह हैं. ओवैसी ने कहा कि AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मटेरा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत और तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी.

बहराइच में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार प्रदेश में सक्रिय है और यह आवागमन भी उसी राजनीतिक अभियान का हिस्सा है. उन्होंने कहा, ‘पांच साल पहले भी हम यहां आए थे, सभा की थी और सालार गाजी मसूद की दरगाह पर भी गए थे. इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की जरूरत नहीं है. यह पार्टी का कार्यक्रम है और लगातार चलता रहेगा.’

‘सालार गाजी की दरगाह आज भी कायम’
दरगाह को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि हुकूमतें बदलती रहती हैं, लेकिन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल अपनी पहचान बनाए रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की सल्तनत खत्म हो गई, मुगलिया खत्म हो गए, अंग्रेज चले गए, तमाम हुक्मरान खत्म हो गए, लेकिन सालार गाजी की दरगाह आज भी कायम है. औलिया अल्लाह के आस्ताने हमेशा आबाद रहते हैं.’

योगी सरकार पर बोला हमला
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर मासूम लोगों को परेशान किया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने बीफ एक्सपोर्ट के मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश से 40 से 60 प्रतिशत तक बीफ का निर्यात होता है.

‘I Love Mohammad’ पोस्टर हटाए जाने के मुद्दे पर भी ओवैसी ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि पोस्टर हटाने से मोहब्बत कम नहीं होगी. वहीं मौजूदा सपा विधायक मारिया शाह पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उन्हें ‘आरामदायक नेता’ बताया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *