सब्जी किसानो को फल, फूल, सब्जी रखने के लिए किसानो को फ्री में मिलेगा प्लास्टिक क्रेट्स

0
सब्जी किसानो को फल, फूल, सब्जी रखने के लिए किसानो को फ्री में मिलेगा प्लास्टिक क्रेट्स


Last Updated:

एकीकृत बागवानी विकास मिशन और एससीपी राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को 50 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक क्रेट्स निःशुल्क वितरित की जा रही हैं. यह पहल विशेष रूप से उन किसानों के लिए है, जिन्होंने उद्यान विभाग से उन्नत बीज लिए थे. किसान क्रेट की मदद से पैदा होने वाली सब्जियों और फलों को बाजार तक सुरक्षित पहुंचा सकते हैं. जिसको लेकर किसानों को निशुल्क में यह क्रेट्स वितरण की जा रही है.अलग से किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है.

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं. कम लागत में अधिक मुनाफा सब्जी की खेती से किसान आसानी से कमाते हैं. सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार उद्यान विभाग की ओर से किसानों को निशुल्क में सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं. जिससे किसानों को सब्जियों के महंगे बीजों की खरीदारी ना करनी पड़े और आसानी से वह कम लागत में अधिक मुनाफा सब्जी की खेती से कमा सकें. वहीं दूसरी और उद्यान विभाग से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को निशुल्क में प्लास्टिक की क्रेट्स वितरण की जा रही है.

किसानो को मिलेगा निःशुल्क क्रेट्स

सहायक उद्यान निरीक्षक लखीमपुर खीरी वंदनावर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन और एससीपी राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को 50 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक क्रेट्स निःशुल्क वितरित की जा रही हैं. यह पहल विशेष रूप से उन किसानों के लिए है. जिन्होंने उद्यान विभाग से उन्नत बीज लिए थे. किसान क्रेट की मदद से पैदा होने वाली सब्जियों और फलों को बाजार तक सुरक्षित पहुंचा सकते हैं. जिसको लेकर किसानों को निशुल्क में यह क्रेट्स वितरण की जा रही है.अलग से किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है. लाभार्थियों का पंजीकरण पहले से ही हमारे रिकॉर्ड में है. किसान किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय आकर अपनी क्रेट ले सकते हैं, ताकि वे अपनी सब्जियों को बेहतर ढंग से स्टोर और ट्रांसपोर्ट कर सकें. लगातार किसानों को फोन भी किया जा रहा है जिससे किसान कार्यालय पहुंचकर क्रेट्स प्राप्त कर सकें.

फल, फूल, सब्जी रखना होगा आसान

किसानों को फल फूल व सब्जी रखना आसान होगा खेत से तुड़ाई के बाद उसके रखरखाव के लिए किसानों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था परंतु अब किसानों को कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. जिले के किसानों को इस योजना से काफी सुविधा मिलेगी. खीरी जिले में करीब 190 किसान को सब्जी के निशुल्क बीज उपलब्ध कराए गए थे अब उन्हीं किसानों को क्रेट उपलब्ध कराई जाएगी. प्लास्टिक क्रेट्स का उपयोग करने से सब्जियों व फलों में हवा का संचार बना रहता है जिस कारण सब्जियां और फल ताजी रहती हैं. जिस कारण बाजारों में सब्जी और फलों के अच्छे दाम मिल जाते हैं.प्लास्टिक क्रेट्स न केवल परिवहन को आसान बनाती हैं, बल्कि एक के ऊपर एक रखी जाने के कारण कम जगह में अधिक माल ले जाने में भी सक्षम हैं. इससे किसानों की परिवहन लागत में कमी आएगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *