सांप-बिच्छू से बचना है? तो बोरे-कपड़े को कहें अलविदा, दरवाजे के नीचे करें ये पक्का जुगाड़

0
सांप-बिच्छू से बचना है? तो बोरे-कपड़े को कहें अलविदा, दरवाजे के नीचे करें ये पक्का जुगाड़


Last Updated:

Sultanpur News: बरसात के मौसम में घर के अंदर जहरीले कीड़े-मकोड़ों, सांप और बिच्छुओं के आने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में दरवाजे के नीचे के छोटे गैप से भी बड़ा नुकसान हो सकता है. आज हम आपको इस गैप को बंद करने का …और पढ़ें

सुल्तानपुर: बरसात का मौसम चल रहा है और इस समय छोटे-छोटे कीड़े, जहरीले सांप और बिच्छू हमारे घरों के आसपास घूमते रहते हैं. वहीं, अक्सर हमारे घरों के दरवाजों के नीचे भी थोड़ा सा गैप रह जाता है, जिससे ये खतरनाक जीव-जंतु अंदर आ सकते हैं और हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं. अधिकतर लोग इस गैप को बंद करने के लिए बोरा या कपड़े का सहारा लेते हैं, लेकिन ये केवल अस्थायी उपाय हैं.

आज हम आपको इस समस्या का एक स्थायी और असरदार जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जिससे दरवाजे के नीचे का गैप पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और किसी भी प्रकार का कीड़ा-मकोड़ा घर में दाखिल नहीं हो पाएगा.

कैसे करें दरवाजे के नीचे के गैप को हमेशा के लिए बंद?
एक्सपर्ट सनी कुमार (लोकल 18) से बातचीत में बताते हैं कि दरवाजे के नीचे गैप रहने से कीड़े-मकोड़े घर में घुसने का डर बना रहता हैं. ऐसे मेंआमतौर पर लोग कपड़ा या बोरा लगाकर इस समस्या से निपटने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये स्थायी समाधान नहीं है. यदि आपके घर के दरवाजे के नीचे गैप है, तो आप लगभग डेढ़ इंच ऊंची मोरंग, सीमेंट और गिट्टी की एक पट्टी बनवा सकते हैं. जब दरवाजा बंद होगा, तो वह इस पट्टी से चिपक जाएगा और गैप खत्म हो जाएगा. इससे कीड़े-मकोड़ों के आने की संभावना भी खत्म हो जाएगी.

पट्टी की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए?
पट्टी बनवाते समय ध्यान रखें कि दरवाजे का पल्ला और फ्रेम अच्छी तरह से फिट हो. पट्टी की चौड़ाई इतनी न हो कि दरवाजा बंद करने में समस्या आए. पट्टी बनाते समय दरवाजे को बंद ही रखें ताकि सूखने के बाद उसमें कोई रुकावट न हो.

इस सामग्री की होगी जरूरत
सनी कुमार आगे बताते हैं कि इस स्थायी समाधान के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की ज़रूरत होगी:
– 1 तसला मोरंग
– 1 तसला गिट्टी
– लगभग 2 किलो सीमेंट

बनाने का तरीका:
– पहले इन सामग्रियों से पट्टी तैयार करें.
– अगली सुबह उसमें प्लास्टर करवा दें.
– अंत में उस पर सीमेंट का घोल डालें ताकि सतह चिकनी और मजबूत बन जाए.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सांप-बिच्छू से बचना है? तो दरवाजे के नीचे करें ये पक्का जुगाड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *