सावन में PM Modi ने क्यों नहीं किया काशी विश्वनाथ का दर्शन? मंच से खुद बताई वजह

0
सावन में PM Modi ने क्यों नहीं किया काशी विश्वनाथ का दर्शन? मंच से खुद बताई वजह


Last Updated:

Varanasi News: सेवपुरी के बलौनी के जनसभा स्थल पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव बाबा का जिक्र किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से काशी विश्वनाथ का किया जिक्र

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी ने सावन में काशी विश्वनाथ का दर्शन नहीं किया.
  • श्रद्धालुओं की भीड़ से बचने के लिए नहीं गए.
  • पीएम ने 2183 करोड़ की 52 योजनाओं की सौगात दी.
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. अक्सर पीएम मोदी जब भी वाराणसी आते हैं, तो वे नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में जरूर हाजिरी लगाते है, लेकिन सावन महीने में वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र इस बार काशी विश्वनाथ के दरबार नहीं गए. उन्होंने क्यों बाबा विश्वनाथ का दर्शन नहीं किया इसकी वजह भी उन्होंने बता दी.

सेवपुरी के बलौनी के जनसभा स्थल पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव बाबा का जिक्र किया. उन्होंने यहां सावन के पहले सोमवार पर यादव बंधुओं के सामुहिक जलाभिषेक यात्रा के बारे में मंच से कहा पहले सोमवार पर जब यादव बंधु श्वेत वस्त्र धारण कर डमरू के डम डम की आवाज के बीच जब गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ सहित अन्य शिवालयों में जाते हैं, तो यह दृश्य काफी अच्छा होता है. यहां कांवरियों की भीड़ का दृश्य भी मनोहारी होती है.

इसलिए नहीं गए काशी विश्वनाथ

सावन के महीने में लाखों भक्त काशी विश्वनाथ के दर्शन को आते हैं. ऐसे में उन श्रद्धालु और कावड़ियों को कोई तकलीफ न हो, इसलिए मैं बाबा विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव के दर्शन को नहीं जा रहा हूं. उन्हें आज बलौनी के इस जनसभा स्थल से भी प्रणाम कर रहा हूं.

वाराणसी दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ के दर्शन को नहीं जा पाए ऐसे में सीएम योगी ने बाबा स्वरूप की शिवलिंग को जनसभा स्थल पर ही उन्हें भेंट किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाबा के इस शिवलिंग को पूरे श्रद्धाभाव से झुककर प्रणाम किया और फिर उसे स्वीकार किया.

2183 करोड़ की दी है सौगात
वाराणसी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2183 करोड़ के 52 योजनाओं की सौगात दी है. इन योजनाओं से वाराणसी के विकास को नई रफ्तार मिलेगी. इसके अलावा यहां रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी बढ़ेगी.

homeuttar-pradesh

सावन में PM Modi ने क्यों नहीं किया काशी विश्वनाथ का दर्शन? मंच से खुद बताई वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *