सावन में PM Modi ने क्यों नहीं किया काशी विश्वनाथ का दर्शन? मंच से खुद बताई वजह
Last Updated:
Varanasi News: सेवपुरी के बलौनी के जनसभा स्थल पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव बाबा का जिक्र किया.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी ने सावन में काशी विश्वनाथ का दर्शन नहीं किया.
- श्रद्धालुओं की भीड़ से बचने के लिए नहीं गए.
- पीएम ने 2183 करोड़ की 52 योजनाओं की सौगात दी.
सेवपुरी के बलौनी के जनसभा स्थल पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव बाबा का जिक्र किया. उन्होंने यहां सावन के पहले सोमवार पर यादव बंधुओं के सामुहिक जलाभिषेक यात्रा के बारे में मंच से कहा पहले सोमवार पर जब यादव बंधु श्वेत वस्त्र धारण कर डमरू के डम डम की आवाज के बीच जब गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ सहित अन्य शिवालयों में जाते हैं, तो यह दृश्य काफी अच्छा होता है. यहां कांवरियों की भीड़ का दृश्य भी मनोहारी होती है.
सावन के महीने में लाखों भक्त काशी विश्वनाथ के दर्शन को आते हैं. ऐसे में उन श्रद्धालु और कावड़ियों को कोई तकलीफ न हो, इसलिए मैं बाबा विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव के दर्शन को नहीं जा रहा हूं. उन्हें आज बलौनी के इस जनसभा स्थल से भी प्रणाम कर रहा हूं.
2183 करोड़ की दी है सौगात
वाराणसी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2183 करोड़ के 52 योजनाओं की सौगात दी है. इन योजनाओं से वाराणसी के विकास को नई रफ्तार मिलेगी. इसके अलावा यहां रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी बढ़ेगी.