सिर्फ 10 रुपए में इतना स्वाद? फर्रुखाबाद के मोमोज ने मचाया धमाल, हर दिन उमड़ती
Last Updated:
फर्रुखाबाद के कमालगंज में शेर सिंह द्वारा बेचे जाने वाले स्टीम मोमोज स्वाद और शुद्धता के लिए मशहूर हैं. यूट्यूब से रेसिपी सीखकर शुरू किए इस व्यवसाय से वे हर महीने 50,000 रुपये तक की कमाई कर रहे हैं.
खास रेसिपी से तैयार स्पेशल मोमोज का स्टॉल
हाइलाइट्स
- फर्रुखाबाद के मोमोज 10 रुपये में मिलते हैं.
- शेर सिंह हर महीने 50,000 रुपये कमाते हैं.
- मोमोज की गुणवत्ता और स्वाद के लिए मशहूर हैं.
सत्यम कटियार/फर्रुखाबाद- फर्रुखाबाद में कई व्यंजन अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यहां का स्टीम मोमोज लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है. रेलवे रोड कमालगंज स्थित यह मोमोज स्टॉल ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है. यहां का स्वाद ऐसा है कि एक बार चखने के बाद बार-बार खाने का मन करता है.
भीड़ लगती है रोजाना
कमालगंज रेलवे रोड पर रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, इनमें से कई यहां आकर ताजा और लजीज स्टीम मोमोज का आनंद लेते हैं. दुकान खुलते ही भीड़ लगना आम बात है. दुकानदार शेर सिंह बताते हैं कि मोमोज बनाने के लिए घर पर साबुत मसालों को पीसकर ताजा मसाला तैयार किया जाता है. साथ ही सब्जियों का भी खास उपयोग होता है और तेल की शुद्धता पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है.
शेर सिंह का संघर्ष और सफलता
रजीपुर गांव के निवासी शेर सिंह ने नौकरी न मिलने के कारण अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया. उन्होंने यूट्यूब से मोमोज बनाने की विधि सीखी और इस क्षेत्र में कामयाबी पाई. अब उनकी आमदनी रोजाना 2-3 हजार रुपये होती है और महीने में 50 हजार से अधिक का मुनाफा होता है. उनके साथ तीन-चार लोग भी काम करते हैं.
मोमोज बनाने की खास विधि
शेर सिंह बताते हैं कि मोमोज के लिए मैदा के साथ पत्ता गोभी, धनिया, दाल, सोयाबीन, जीरा, लहसुन, अदरक, प्याज और अन्य मसाले पीसकर भरावन तैयार किया जाता है. इसके बाद इसे गोल आकार में बनाकर स्टीम भट्ठी में भाप में पकाया जाता है. पकने के बाद मोमोज को निकालकर तेल में हल्का फ्राई किया जाता है और चटनी के साथ परोसा जाता है.
स्वाद और सेहत का ख्याल
ग्राहकों का कहना है कि यहां के मोमोज की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है और कीमत भी उचित है. केवल 10 रुपये में चार स्टीम मोमोज के साथ चटनी मिलती है. मोमोज बड़े आकार के होते हैं और इनमें घर के पिसे मसालों का इस्तेमाल होता है, जिससे सेहत की चिंता भी नहीं रहती. दूर-दूर से लोग यहां आकर इस खास स्वाद का लुत्फ उठाते हैं.