सुल्तानपुर की आराध्या ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, अब नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी

0
सुल्तानपुर की आराध्या ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, अब नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी


Last Updated:

Sultanpur News: सुल्तानपुर की 13 साल की आराध्या तिवारी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह ताइक्वांडो में अब तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है. वह SJF I समेत कई खेलों में भाग ले चुकी है और एक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है. आराध्या फिलहाल नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रही है, साथ ही कक्षा 9वीं की पढ़ाई भी कर रही है.

कहा जाता है कि अगर दिल में हौसला और जुनून हो तो कोई भी इंसान किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसका उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर की 13 वर्षीय आराध्या तिवारी ने. आराध्या ने ताइक्वांडो में कई मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है. आज जब लड़कियां हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, आराध्या ने भी ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम किए है. शिक्षण कार्य से जुड़े उनके पिता ने शुरू से ही बेटी पर भरोसा किया और उसे इस लायक तैयार किया कि अब आराध्या का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करना है.

13 साल की आराध्या तिवारी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह ताइक्वांडो में अब तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है. वह SJF I समेत कई खेलों में भाग ले चुकी है और एक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है. आराध्या फिलहाल नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रही है, साथ ही कक्षा 9वीं की पढ़ाई भी कर रही है. वह बताती है कि उन्हें ताइक्वांडो खेल बेहद पसंद है. उन्होंने शुरुआत में मोबाइल पर ताइक्वांडो के वीडियो देखने शुरू किए, वहीं से उनके मन में इस खेल में बेहतर प्रदर्शन करने की इच्छा जागी और तभी से उन्होंने नियमित रूप से ताइक्वांडो खेलना शुरू कर दिया.

पारिवारिक पृष्ठभूमि
आराध्या तिवारी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की निवासी है. उनके पिता अध्यापक है जो उन्हें ताइक्वांडो की बेहतर ट्रेनिंग दिलाने के लिए प्रशिक्षण संस्थान भेजते है. उनकी मां गृहणी है जो घर पर रहकर हर तरह से उनका साथ देती है और उन्हें एक अच्छा खिलाड़ी बनाने में मदद करती है. पिता का सपना है कि उनकी बेटी सुल्तानपुर जिले की एक प्रेरणादायक शख्सियत बने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करे.

किन्हें मानती हैं अपना आदर्श
लोकल 18 से बातचीत के दौरान आराध्या ने बताया कि वह अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता को देती है. खेल के प्रति उनकी रुचि बनी रहे और वह हमेशा प्रेरित रहेय इसके लिए उन्होंने अपने कोच प्रणय चंद्र शुक्ला को अपना आदर्श माना है. आराध्या का लक्ष्य है कि वह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें और वहां गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश और अपने जिले का नाम रोशन करें. इस सपने को पूरा करने में उनके गुरु प्रणय चंद्र शुक्ला लगातार उनका मार्गदर्शन कर रहे है और कई महीनों से उन्हें ताइक्वांडो की कड़ी ट्रेनिंग दे रहे है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *