सुहागरात पर मिठास घोल देगा यह फर्स्ट नाइट पान, जानिए क्या है इसमें खास
Last Updated:
Moradabad News: पूरे भारत में लोग पान को खाना पसंद करते हैं. वैसे मार्केट में कई तरह के पान उपलब्ध हैं. इन्ही में से एक है सुहागरात वाला पान, जिसे सुहागरात के दिन दूल्हा-दुल्हन खाते हैं.
सुहागरात पर यह पान है खास।
हाइलाइट्स
- सुहागरात पर गिफ्ट के लिए खास पान
- मुरादाबाद में मिलता है फर्स्ट नाइट पान
- शिलाजीत, माजून से बनता है एनर्जी से भरपूर
मुरादाबाद: शादी का दिन हर दूल्हा-दुल्हन के लिए खास होता है. वहीं शादी के बाद की पहली रात जिसे सुहागरात भी कहते हैं वो नए जोड़ों के लिए स्पेशल होती है और हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है. हमारे भारत में फर्स्ट नाइट यानी कि सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन को एक दूसरे को उपहार देने का रिवाज है. इस दौरान वे नए जीवन की शुरूआत करते हैं. दरअसल, ये रात पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका देती है. अगर आप भी अपनी सुहागरात को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यूपी के मुरादाबाद में तैयार होने वाले फर्स्ट नाईट पान को गिफ्ट कर अपनी सुहागरात को यादगार बना सकते हैं.
मार्केट में है काफी डिमांड
फर्स्ट नाइट पान, मुरादाबाद के कोर्ट रोड स्थित बिंदल्स के शोरूम के पास एक दुकान पर मिलता है. यह पान खासतौर पर पति-पत्नी के लिए तैयार किया गया है. यह पान खास तौर पर सुहागरात पर गिफ्ट करने के लिए ही तैयार किया गया है. दुकानदार के मुताबिक यह पान काफी ताकतवर होता है. इस पान में बहुत लागत लगाई जाती है जिसकी वजह से इस पान को खाने के बाद एनर्जी महसूस होती है.आजकल इस पान का बहुत क्रेज चल रहा है. दूर-दूर से लोग इसके आर्डर देते हैं.
शिलाजीत, माजून जैसी कई चीज़ों से बनता है पान
दुकान के मालिक सचिन ने बताया कि हमारे यहां पर फर्स्ट नाइट पान तैयार किया जाता है. इस पान में हर्बल माजूम डालते है, बादाम का चूरा, स्वर्ण भस्म, शिलाजीत, अश्वगंधा मिक्स कर पाउडर बनाकर इस पान को तैयार करते हैं. यह पान एनर्जी से भरपूर होता है.
इसकी कीमत की बात की जाए तो 2,100 रुपए का एक पान होता है. हमारी दुकान का सबसे महंगा पान ही फर्स्ट नाईट पान है, जिसकी बहुत अच्छी डिमांड आती है. पति अपनी पत्नी को पत्नी अपने पति को इस पान को गिफ्ट करते हैं.