सोनम बेवफा ट्रेंड ने खड़े किए कई सवाल, रिश्तों को लेकर हुए कई खुलासे, जानें

0
सोनम बेवफा ट्रेंड ने खड़े किए कई सवाल, रिश्तों को लेकर हुए कई खुलासे, जानें


Last Updated:

राजा रघुवंशी मर्डर केस में रिश्तों के रेड फ्लैग को नजरअंदाज करना मुख्य कारण रहा. अभिषेक दुबे ने बताया कि शादी से पहले सोनम खुश नहीं थी, जो एक बड़ा संकेत था. हाल ही में चर्चा में आए राजा रघुवंशी मर्डर केस ने रिश…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • राजा रघुवंशी मर्डर केस में रेड फ्लैग नजरअंदाज करना मुख्य कारण रहा.
  • शादी से पहले सोनम का खुश न होना एक बड़ा संकेत था.
  • रिश्तों में बराबरी और खुलकर बात करना बहुत जरूरी है.

रेड फ्लैग पर दें ध्यान
15 सालों से रिलेशनशिप कोच के तौर पर काम कर रहे अभिषेक दुबे ने बताया कि रिश्तों में समय-समय पर रेड फ्लैग आते रहते थे. हम बस उन्हें देख नहीं पाते. अभिषेक ने बताया कि रेड फ्लैग शादी के पहले भी दिख जाते हैं. सोनम का अपने पति से बात न करना, सबसे बड़ा रेड फ्लैग था. बिना चर्चा किए शिलांग की यात्रा तय करना भी यह दिखाता है कि पति-पत्नी में कोई चर्चा नहीं होती थी.

अपने पार्टनर से खुलकर करें बात
अभिषेक ने बताया कि शादी के पहले के जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें यह साफ दिख रहा है कि सोनम इस शादी से खुश नहीं थी. यह भी एक साफ संदेश और रेड फ्लैग है कि शादी को रोक दिया जाए. जब तक दो लोगों में कंपैटिबिलिटी ना हो, बातचीत ना हो, तब तक शादी का फैसला नहीं लेना चाहिए.

रिश्ते में रखें बराबरी
रिश्ते में दो लोगों की बराबरी बहुत जरुरी है. अगर कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति को दबाने या डोमिनेट करने का प्रयास करता है तो यह भी एक रेड फ्लैग. हर फैसला बातचीत करने के बाद, एक दूसरे का सम्मान रखते हुए ही लेना चाहिए.

रिश्तों में गलतफहमी ना आने दें
अभिषेक दुबे ने बताया कि कुछ बातों का ध्यान रख कर रेड फ्लैग से बचा जा सकता है. आसपास होने वाली हर छोटी घटना का आंकलन करने के बाद ही कोई कदम उठाएं. कहीं, कुछ गलत दिखे तो तुरंत उस पर चर्चा करें. इससे रिश्तों में गलतफहमी नहीं आती.

homeuttar-pradesh

सोनम बेवफा ट्रेंड ने खड़े किए कई सवाल, रिश्तों को लेकर हुए कई खुलासे, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *