स्टेशन पर घिसी चप्पलों में यात्री, GRP को हाथों में दिखी ऐसी चीज, रोका तो…
Last Updated:
Indian Railway- प्रयागराज डिवीजन के एक स्टेशन में जीआरपी गश्त कर रही थी, उसी दौरान प्लेटफार्म पर घूम रहे एक युवक के पैरों में पुरानी घिसी चप्पलें थी, लेकिन हाथों में दो महंगे मोबाइल थे.
एआई फोटो
रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज ने आपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत जांच और गश्त कर रही थी. उसी दौरान प्लेटफ़ॉर्म -1 पर हावड़ा एंड साइडिंग लाइन पर एक यात्री दिखाई दिया. पहनाने ओढ़ावे से वो अति सामान्य लग रहा था, लेकिन उसके हाथों पर दो महंगे मोाबाइल थे, जिसे वो लगातार देख रहा था. यानी उसके पहचाने ओढ़ावे से मैच नहीं कर रहा था. इसी आधार पर जवानों को शक पुख्ता हो गया.
पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल बताया, जो एक शातिर मोबाइल चोर है. ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चुराता था. उसने बताया कि उसके पास जो मोबाइल हैं, वो भी चोरी के हैं. जिसकी कीमत करीब 47000 रुपये हैं. ये मोबाइल बेचने के लिए स्टेशन पर आया था. तभी पकड़ा गया. जीआरपी ने पूछताछ के बाद उसे लोकल पुलिस के हवाले सौंप दिया. जीआरपी के इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.