स्वाद, सेहत और ठंडक…..फर्रुखाबाद का बादाम शेक बना गर्मियों में हिट, जानें

0
स्वाद, सेहत और ठंडक…..फर्रुखाबाद का बादाम शेक बना गर्मियों में हिट, जानें


Last Updated:

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में शरीर को तरोताजा बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं. खासकर ऐसे ड्रिंक्स जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हों, उनकी मांग तेजी से ब…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • फर्रुखाबाद में बादाम शेक गर्मियों में लोकप्रिय है.
  • बादाम शेक में दूध, मेवे और आइसक्रीम का मिश्रण होता है.
  • बादाम शेक 20 रुपए और फालूदा 50 रुपए में मिलता है.

फर्रुखाबाद. जहां एक ओर सूरज आग उगल रहा है, तापमान लगातार बढ़ने से इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. ऐसे में हर कोई धूप के थपेड़ों के बीच शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ का प्रयोग करता है. इसके लिए हम आपको बताएंगे ऐसे पेय पदार्थ के बारे में जिसमें न केवल दूध का प्रयोग किया जाता है, बल्कि विभिन्न प्रकार की मेवाओं, आइसक्रीम के साथ भी स्वास्थ्यवर्धक चीजों का होता है मिश्रण. कुछ ऐसा ही इन दिनों फर्रुखाबाद के कमालगंज में भी खूब मशहूर हो रहा है. यह डिश आमतौर पर यहां पर बादाम शेक के नाम से जाना जाता है. यह कई साल से मशहूर भी है. मात्र एक गिलास ही आप में कूट-कूट कर भर देगा ऊर्जा और छू भी नहीं पाएंगी गर्मियां.

जानें रेट और खासियत
फर्रुखाबाद के कमालगंज बादाम शेक कार्नर के संचालक राहुल अहीर ने बताया कि वह राजस्थान के निवासी हैं, लेकिन पिछले 6 साल से बुलबुल कोल्ड के पास बादाम शेक की दुकान चला रहे हैं. वह बताते हैं कि उनकी दुकान पर बादाम शेक, फालूदा, आइसक्रीम, लस्सी और दूध से बनी हुई कई डिश मिलती हैं, जिनका स्वाद लाजवाब होता है. इसी वजह से यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. यहां बादाम शेक 20 रुपए और फालूदा 50 रुपए में मिलता है. स्वाद के साथ-साथ ग्लास का साइज भी बड़ा होता है, जिससे ग्राहक का पेट भर जाता है.

इन इनग्रेडिएंट का होता है इस्तेमाल
गर्मियों के मौसम में हर कोई तरह-तरह के शेक पीता है, जिसमें बादाम शेक को अधिकतर लोग बेहद पसंद करते हैं. क्योंकि इसे तैयार करने में जिन चीजों का प्रयोग किया जाता है, वे शरीर के लिए काफी लाभकारी होती हैं. बादाम शेक तैयार करने के लिए इलायची, केसर, क्रीम, दूध के साथ ही विभिन्न मेवों का उपयोग किया जाता है. इन्हीं पोषक तत्वों के कारण इसके सेवन से न केवल शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि दिमाग की मेमोरी भी तेज होती है.

वजन घटाने में भी सहायक
इस समय ऊर्जा वर्धक पेय पदार्थों का बाजार में जलवा छाया हुआ है क्योंकि बढ़ते तापमान के बीच हर कोई इन शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते हुए स्वाद के साथ ताजगी का भी आनंद ले रहा है. इसी को लेकर इस समय बाजार में बादाम शेक के विभिन्न फ्लेवर्स का स्वाद हर कोई पसंद कर रहा है. वहीं, इस समय बादाम शेक के साथ ही फालूदा का स्वाद भी लाजवाब है. इस डिश में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो गर्मी के मौसम में लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा वसा कम करने की प्रक्रिया को भी बढ़ाती है, जिसके कारण यह पेय वजन घटाने में भी सहायक होता है.

शेक बनाने की रेसिपी
बादाम शेक बनाने के लिए सबसे पहले 25 बादाम को भिगोने के बाद छिलके उतारकर आवश्यकता अनुसार दूध और केसर लिया जाता है. एक नॉन स्टिक गहरे पैन में 2 कप दूध गर्म करने के बाद उसमें लो कैलोरी स्वीटनर, हरी इलायची का पाउडर और कस्टर्ड पाउडर मिलाया जाता है. इन सभी को 15 मिनट धीमी आंच पर उबालने के बाद इसमें विभिन्न प्रकार की मेवों को डालकर हिलाया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा करके ग्लास में निकालकर सर्व किया जाता है.

homelifestyle

स्वाद, सेहत और ठंडक…..फर्रुखाबाद का बादाम शेक बना गर्मियों में हिट, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *