हत्यारा सलीम वास्तिक पैरोल पाते ही पहुंचा डासना मंदिर, यति नरसिंहानंद ने बताया शेर
Last Updated:
Ghaziabad Bansal Murder Case Salim Vastik out on parole: पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद गुरुवार को डासना देवी मंदिर पहुंचा. यहां उसने मां महाकाली के दर्शन कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया. यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हमारे शेर सलीम वास्तिक आज मां और महादेव के चरणों में है. शेर मौत को हराकर आज जेल से बाहर है.
सलीम वास्तिक 28 दिन की पैरोल पर तिहाड़ से बाहर
गाजियाबादः 13 वर्षीय बालक बंसल की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गाजियाबाद के पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद गुरुवार को डासना देवी मंदिर पहुंचा. यहां उसने मां महाकाली के दर्शन कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर में सुरक्षा प्रभारी एवं छोटे यति नरसिंहानंद अनिल यादव ने उसकी मुलाकात महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से कराई. इस दौरान मंदिर में सलीम वास्तिक का फूल-मालाओं से स्वागत भी किया गया.
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हमारे शेर सलीम वास्तिक आज मां और महादेव के चरणों में है. शेर मौत को हराकर आज जेल से बाहर है, वहीं सलीम वास्तिक ने बताया कि उसे स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते 28 दिनों की पैरोल मिली है. उसने कहा कि 9 जून की देर शाम तिहाड़ केंद्रीय जेल प्रशासन ने उसे रिहा किया था. जिसके बाद वह सीधे धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए निकला.
सलीम वास्तिक साल 2021 में गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में 13 साल के बालक बंसल की हत्या के चर्चित मामले में गिरफ्तार हुआ था. जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसी मामले में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था और वर्तमान में स्वास्थ्य आधार पर मिली पैरोल के तहत अस्थायी रूप से जेल से बाहर आया है.
डासना मंदिर पहुंचने के दौरान सलीम वास्तिक के समर्थकों और मंदिर से जुड़े लोगों की भी मौजूदगी रही. मंदिर परिसर में उन्होंने पूजा-अर्चना की और महाकाली तथा भगवान शिव के दर्शन किए. पैरोल पर रिहाई के बाद उसका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम माना जा रहा है.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें