‘हमें बंटी-बबली ने मारा’, 3 कमरे, 3 लाशें…प्रयागराज में अब फरार बेटे का भी मिला शव
Last Updated:
Prayagraj Murder : प्रयागराज के बंद घर से मिले 3 शवों के केस में नया मोड़ आ गया है. जिस फरार बेटे पर वारदात को अंजाम देने का शक था, उसका भी शव मिला है. उसकी लाश साउथ मलाका में एक दुकान के अंदर मिली. इससे पहले एक बंद घर मे 70 वर्षीय बुजुर्ग, 65 वर्षीय उनकी पत्नी और 45 वर्षीय की बेटी का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. घर की दीवार पर और एक बोर्ड पर लिखा मिला “बंटी-बबली” और “बहू ने मारा है.” फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है. आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले ले जा रहे हैं. एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए 5 टीमें गठित की हैं.
डीसीपी सिटी जोन मनीष कुमार शांडिल्य के मुताबिक, मृतकों के शरीर पर चोट के निशान हैं.
प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज में 3 शवों के मिलने से मचे हड़कंप केस में नया मोड़ आ गया है. जिस फरार बेटे पर हत्याकांड को अंजाम देने का शक था, उसका भी शव मिला है. चौथी लाश सिटी जोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में दुकान के अंदर से मिली. शव की शिनाख्त 40 अभिषेक वैश्य के रूप में हुई है. इससे पहले एक बंद घर के अंदर 70 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र वैश्य, 65 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता वैश्य और 45 वर्षीय की बेटी मीनाक्षी का शव मिला था. घर का दरवाजा बाहर से बंद था. 40 का बेटा अभिषेक फरार था. कई दिनों से गतिविधियां न होने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. अभिषेक का भी शव मिलने से अब यह मर्डर मिस्ट्री बन गई है. घर की दीवार पर और एक बोर्ड पर लिखा मिला “बंटी-बबली” और “बहू ने मारा है.”
एक बेटा जेल में बंद
पुलिस अब इसे पूरी तरह से मर्डर मानकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा ने पांच पुलिस टीमें गठित की हैं. उनके मुताबिक रविंद्र कुमार वैश्य का एक बेटा अश्विनी कौशांबी जेल में बंद है. उस पर फ्रॉड का मुकदमा है. अभिषेक और अश्विनी दोनों की अपने पिता से अनबन रहती थी. दोनों ही अपराधिक प्रवृत्ति के थे. अश्विनी ने किसी महिला से शादी की थी. उसकी पत्नी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है. आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले ले जा रहे हैं. एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है.
शरीर पर चोट के निशान
इससे पहले पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सिटी जोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में एक बंद घर के अंदर 70 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र वैश्य,65 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता वैश्य और 45 वर्षीय की बेटी मीनाक्षी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि मीनाक्षी अविवाहित थी. घर का दरवाजा बाहर से बंद था. रविवार से परिवार की कोई गतिविधि सामने नहीं आ रही थी. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया, जहां तीनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था. डीसीपी सिटी जोन मनीष कुमार शांडिल्य के मुताबिक, मृतकों के शरीर पर चोट के निशान हैं.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें