हापुड़ में हिट एंड रन, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
Last Updated:
UP News In Hindi: अगर आप उत्तर प्रदेश की खबरों के पढ़ने में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए लेकर आए हैं, यूपी न्यूज की लाइव कॉपी. जिससे आप जुड़कर यूपी की दिनभर की खबरों का अपडेट ले सकते हैं. यूपी की खबरों को पढ़ने क…और पढ़ें

Ghaziabad News: इंदिरापुर में हुआ लिफ्ट हादसा
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित टिविन टावर सोसाइटी में लिफ्ट से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है. लिफ्ट के अचानक खराब हो जाने से स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरी घटना सुबह लगभग 7:25 बजे सोसाइटी के CCTV कैमरे में कैद हो गई. घायल युवक का उपचार कराया गया है.
LLB छात्रों व ABVP कार्यकर्ताओ पर लाठी चार्ज के मामले मे आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ता जिलाधिकारी आवास पहुंचे. पुतला फूंककर नाराजगी जताई है. DM आवास के गेट पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं एहतियात के तौर पर DM आवास पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है. वहीं साथी कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ते देख एबीवीपी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. अभय शुक्ला, अभिषेक बाजपेई और वंशिका की तबियत खराब होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. सीएमओ डॉ. अवधेश यादव के जिला अस्पताल पहुंचने पर व्यवस्थाओं से कार्यकर्त्ता नाराज दिखे. ऑक्सीजन की समस्या के चलते कार्यकर्ता भड़के.
Pratapgarh Encounter News: प्रतापगढ़ में एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान दो लूटेरे के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया. बदमाशों के पास से लूट का मोबाइल फोन, दो तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया गया है. दोनों बदमाशों ने करीब दिन पहले ही मिस्त्री से मोबाइल और नगदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. वहीं जब मिस्त्री ने लूट का विरोध किया तो गोली चला दी. यह मुठभेड़ लालगंज कोतवाली के बेलहा रोड पर हुई है.
Lucknow Patakha Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में FIR
राजधानी लखनऊ के गुडंबा के बेहटा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका मामले में पुलिस ने मृतक आलम, उसके भतीजे शेरू, शोएब, ग्रामीण टीनू और उसके भाई अली अहमद के एफआईआर दर्ज कर ली है. निलंबित चौकी इंचार्ज बेहटा संतोष पटेल ने एफआईआर दर्ज कराई है. गैर इरादतन हत्या, अवैध रूप से पटाखे बनाने और भंडारण करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. इस मामले के आरोपियों की तलाश में गुडंबा पुलिस जुटी हुई है. बेहटा, सेमरा गांव में पटाखे के तीन कारखाने पर पुलिस ने छापेमारी भी की है. बता दें कि बीते रविवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके में आलम और उसकी पत्नी मुन्नी की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें