अचानक बढ़े त्वचा रोगी…आगरा में ये कैसी आफत? डॉक्टर से जानिए बचने का तरीका

0
अचानक बढ़े त्वचा रोगी…आगरा में ये कैसी आफत? डॉक्टर से जानिए बचने का तरीका


Last Updated:

Agra News : बारिश का मौसम आते ही आगरा में त्वचा रोग मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है. लोकल 18 से सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में स्किन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर बताते हैं कि पहले की तुलना में 20% से अधिक मरीज फंगल इन्फेक्शन के ही आ रहे हैं. डॉ. यतेंद्र का कहना है कि लगातार पसीना, नमी और लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से फंगस तेजी से फैलता है. बारिश के मौसम में शरीर को जितना संभव हो सूखा रखें, भीगे कपड़े तुरंत बदलें, साफ और सूती कपड़े पहनें. अगर पसीना आ रहा है तो उसे बीच-बीच में सुखाते रहें. हर समय पसीने में रहेंगे तो इससे संक्रमण जल्दी फैलता है.

आगरा. यूपी स्थित आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है. बदलते मौसम और बारिश के कारण फंगल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ गई है. इसकी चपेट में आने से लोगों को स्किन प्रॉब्लम हो रही है. लोकल 18 से स्किन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर बताते हैं कि पहले की तुलना में 20% से अधिक मरीज फंगल इन्फेक्शन के ही आ रहे हैं. डॉ. यतेंद्र चाहर बताते हैं कि उनकी ओपीडी में प्रतिदिन करीब 400 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 20 प्रतिशत मरीज फंगल संक्रमण के हैं.

इन अंगों में संक्रमण ज्यादा

डॉ. यतेंद्र का कहना है कि लगातार पसीना, नमी और लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से फंगस तेजी से फैलता है. खासकर शरीर की त्वचा की सिलवटों, पैरों, जांघों और बगल जैसे हिस्सों में संक्रमण अधिक देखने को मिल रहा है. बारिश के मौसम में शरीर को जितना संभव हो सूखा रखें, भीगे कपड़े तुरंत बदलें, साफ और सूती कपड़े पहनें और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. यदि त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते या जलन जैसी समस्या दिखाई दे तो बिना देरी किए त्वचा रोग विशेषज्ञ से जांच कराकर उचित उपचार जरूर कराएं.

न करें ये काम

डॉ. यतेंद्र चाहर के मुताबिक, फंगल से कुछ घरेलू उपायों से भी बचा जा सकता है. शरीर को जितना हो सके ड्राई रखें. साफ सूती वस्त्र पहने. बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी क्रीम न लगाएं. कई बार कुछ क्रीम उल्टा असर कर देती हैं. इससे मरीज को और ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है. अगर पसीना आ रहा है तो उसे बीच-बीच में सुखाते रहें. हर समय पसीने में रहेंगे तो इससे इन्फेक्शन जल्दी फैलता है. अगर शरीर पर कोई भी लाल चकत्ते, दाद, खुजली महसूस हो तो तत्काल नजदीकी त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *