शुगर रखे कंट्रोल, वजन भी घटाए…कुंदरू का सेवन सेहत के लिए रामबाण, लेकिन न करें ये गलती

0
शुगर रखे कंट्रोल, वजन भी घटाए…कुंदरू का सेवन सेहत के लिए रामबाण, लेकिन न करें ये गलती


Last Updated:

Kundru benefits : बारिश के मौसम में मिलने वाली सब्जियां स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं. इन्हीं सब्जियों में कुंदरू भी शामिल है. लोकल 18 से रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि कुंदरू एक ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन गर्मी-सर्दी हर मौसम में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है. कुंदरू का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है. कुंदरू दिखने में परवल जैसा ही लगता है, लेकिन साइज और चौड़ाई में छोटा होता है.

रायबरेली. लोग अपने शरीर को फिट बनाए रखने के लिए क्या नहीं करते. अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं. ड्राई फ्रूट्स के साथ हरी सब्जियां खाते हैं. खानपान का असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है. हमें पौष्टिक भोजन के साथ ही पौष्टिक सब्जियों की जरूरत भी होती है, ताकि हमारा स्वास्थ्य दुरुस्त रहे. बारिश के मौसम में मिलने वाली सब्जियां जैसे कद्दू, लौकी, तुरई स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं. इन्हीं सब्जियों में कुंदरू भी शामिल है. आइए आयुष चिकित्सक से जानते हैं कि बारिश के मौसम में कुंदरू की सब्जी का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. लोकल 18 ने इस बारे में रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) से बात की.

डॉ. स्मिता कहती हैं कि कुंदरू एक ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन गर्मी-सर्दी हर मौसम में हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. यह दिखने में परवल जैसा ही लगता है, लेकिन साइज और चौड़ाई में छोटा होता है. पौष्टिक गुणों से भरपूर कुंदरू हमें कई बीमारियों से भी बचाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन (सी, बी, के), फाइबर, मिनरल, आयरन, कैल्शियम, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं.

कैसे करें सेवन

डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि कुंदरू का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है. पाचन तंत्र, वजन कम करने, इंफेक्शन से बचावा होता है. ये इम्यूनिटी मजबूत बनाने, हृदय रोग और बीपी की समस्या से राहत दिलाता है. डॉ. स्मिता बताती हैं कि बारिश हो या गर्मी कुंदरू की सब्जी बनाकर इसका सेवन करें. कुंदरू का सेवन करने से हमें किडनी स्टोन की समस्या से राहत मिलती है. इसमें मौजूद एंटी हाइपर ग्लाइसेमिक तत्व से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. इसका सेवन करते समय ध्यान देना चाहिए कि कुंदरू कच्चा ही होना चाहिए. ज्यादा पक्का कुंदरू नहीं खाना चाहिए.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *