अमरोहा के 5 बेहतरीन स्कूल, जहां पढ़ाई के साथ मिलता है आत्मनिर्भरता का हुनर

0
अमरोहा के 5 बेहतरीन स्कूल, जहां पढ़ाई के साथ मिलता है आत्मनिर्भरता का हुनर


Last Updated:

Amroha 5 Best Schools: यूपी के अमरोहा जनपद में कई ऐसे स्कूल हैं. जहां बच्चों का दाखिला कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है. जिले के पांच प्रमुख स्कूल पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल, कंप्यूटर शिक्षा, कला, विज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देते हैं. यहां बच्चों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और कौशल विकास भी सिखाया जाता है. इन संस्थानों में अनुशासन, आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में पढ़ाई कराई जाती है. साथ ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तकनीकी ज्ञान के लिए भी तैयार किया जाता है. बेहतर रिजल्ट और सर्वांगीण विकास के कारण ये स्कूल अमरोहा के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में गिने जाते है.

अमरोहा में अगर आप अपने बच्चे के लिए बेस्ट स्कूल तलाश रहे हैं तो ये 5 स्कूल सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. यहां पढ़ाई के साथ संस्कार और स्किल्स पर भी बराबर ध्यान दिया जाता है. जिसमे सर्वोदय सरस्वती एकेडमी अमरोहा, दिल्ली पब्लिक स्कूल अमरोहा, वीएम प्ले स्कूल अमरोहा, बचपन प्ले स्कूल इन अमरोहा, हिल्टन कान्वेंट स्कूल अमरोहा शामिल है. 

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरोहा की सर्वोदय सरस्वती एकेडमी शिक्षा और संस्कार दोनों के लिए जाना जाने वाला विद्यालय है. पढ़ाई लिखाई के उद्देश्य से यह स्कूल भी बेस्ट माना जाता है. यहां यूपी बोर्ड व सीबीएससी पैटर्न पर हिंदी व इंग्लिश मीडियम में नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाई होती है. पढ़ाई का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक ज्ञान देना है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी की सुविधा है. योग, संस्कृत, वैदिक शिक्षा के साथ खेल, डिबेट, कंप्यूटर और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाता है. प्रैक्टिकल नॉलेज, प्रोजेक्ट वर्क और करियर गाइडेंस से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जाता है. अनुशासन, देशभक्ति और स्वावलंबन की शिक्षा देकर छात्रों को जीवन की हर चुनौती के लिए तैयार किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरोहा का दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी से जुड़ा सीबीएससी मान्यता प्राप्त स्कूल है. पढ़ाई-लिखाई के उद्देश्य से यह स्कूल इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां नर्सरी से 12वीं तक इंग्लिश मीडियम में मॉडर्न और वैल्यू बेस्ड एजुकेशन दी जाती है. स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स लैब, एटीएल लैब, कंप्यूटर-साइंस लैब और रिच लाइब्रेरी से बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज मिलता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कोडिंग और करियर काउंसलिंग पर खास फोकस है. अनुभवी टीचर्स एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से कॉन्सेप्ट क्लियर करते हैं.इस स्कूल में बड़ा खेल मैदान, स्विमिंग पूल, डांस-म्यूजिक रूम, योग, एनसीसी और हॉर्स राइडिंग जैसी सुविधा है.अनुशासन, लीडरशिप और इनोवेशन पर जोर देकर बच्चों को ग्लोबल सिटीजन बनाया जाता है. इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ स्पोर्ट के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाया जाता है और पढ़ाई लिखाई के उद्देश्य से यह स्कूल भी बेस्ट माना जाता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरोहा का वीएम प्ले स्कूल छोटे बच्चों की शुरुआती पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यहां प्ले-वे मेथड से नर्सरी, LKG, UKG तक की क्लास चलती है. पढ़ाई का मकसद बच्चों की नींव मजबूत करना और सीखने की आदत डालना है. कलरफुल क्लासरूम, स्मार्ट टीचिंग, एक्टिविटी, राइम्स, स्टोरी और खेल-खेल में इंग्लिश-हिंदी सिखाई जाती है. ट्रेंड टीचर्स, सुरक्षित माहौल, झूलों वाला प्ले एरिया और संस्कारों पर जोर इसकी खासियत है. इसी वजह से पैरेंट्स इसे पहली क्लास के लिए भरोसेमंद मानते है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरोहा का बचपन प्ले स्कूल छोटे बच्चों की शुरुआती पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यह प्ले-वे और एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग पर फोकस करता है. यहां प्ले-ग्रुप, नर्सरी, LKG, UKG तक की पढ़ाई होती है. रंगीन क्लासरूम, स्मार्ट क्लास, खिलौनों से सीखना, राइम्स, स्टोरी, ड्राइंग और बेसिक मैथ-इंग्लिश सिखाई जाती है. ट्रेंड टीचर्स बच्चों में बोलने, सुनने और समझने की स्किल डेवलप करते है. सुरक्षित माहौल, प्ले एरिया, डांस-म्यूजिक और संस्कार इसकी खासियत है. पैरेंट्स इसे मजबूत नींव के लिए भरोसेमंद मानते है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरोहा का हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल इंग्लिश मीडियम का अनुशासित और बेस्ट स्कूल माना जाता है. यहां नर्सरी से 10वीं तक CBSE पैटर्न पर पढ़ाई होती है. स्कूल का उद्देश्य मॉडर्न एजुकेशन के साथ संस्कार देना है. स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी से प्रैक्टिकल लर्निंग कराई जाती है. स्पोकन इंग्लिश, डिबेट, स्पोर्ट्स और आर्ट पर खास ध्यान दिया जाता है. अनुभवी टीचर्स, सुरक्षित माहौल, जीपीएस ट्रांसपोर्ट और एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग इसकी खासियत है. इसी कारण यह पैरेंट्स की पहली पसंद है. साथ ही पढ़ाई लिखाई के उद्देश्य चाहिए स्कूल बेस्ट माना जाता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *