अयोध्या में बनेगा आस्था पथ, रामभक्तों को मिलेगा सीधा और दिव्य मार्ग
Last Updated:
डीएम निखिल टीकाराम ने बताया कि जनपद अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तमाम विकास कार्य योजनाओं को धरातल पर उतर जा रहा है.इसी कड़ी में अयोध्या में एक और पथ बनाया जा रहा है जो भक्ति पथ को राम ज…और पढ़ें
रामायण काल के अनुसार श्री राम का जीवन त्याग मर्यादा और लोक कल्याण का प्रतीक रहा है. जिस पथ पर प्रभु श्री राम कभी माता कौशल्या के साथ चले होंगे. वहीं मार्ग आज आस्था पथ के रूप में अयोध्या में विकसित हो रहा है. यह मार्ग अतीत की संस्कृति विरासत और वर्तमान की दृष्टि का अद्वितीय संगम भी है. इतना ही नहीं यह पथ रामायण कालीन गौरव और आधुनिक भारत के निर्माण का एक सेतु भी होगा. जो केवल अयोध्या ही नहीं बल्कि समस्त भारत वर्ष से आने वाले श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र भी माना जा रहा है.
अयोध्या के हृदय को जोड़ेगा यह मार्ग
डीएम निखिल टीकाराम ने बताया कि जनपद अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तमाम विकास कार्य योजनाओं को धरातल पर उतर जा रहा है.इसी कड़ी में अयोध्या में एक और पथ बनाया जा रहा है जो भक्ति पथ को राम जन्मभूमि पथ से जोड़ेगा. जिसकी लंबाई लगभग 225 मीटर है. जिसकी लागत 5 करोड रुपए बताई जा रही है शास्त्री का निर्माण पूरा हो चुका है लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है इस पथ पर श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा को विकसित किया जाएगा रामायण कालीन दृश्य बनाए जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए यह पथ आकर्षण का केंद्र होगा .