अलीगंज के कोचिंग में लगी आग पर काबू पाया गया, जलते हुए छज्जे से कूदे बच्चे

0
अलीगंज के कोचिंग में लगी आग पर काबू पाया गया, जलते हुए छज्जे से कूदे बच्चे


Last Updated:

Lucknow Coaching Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. पुरनिया इलाके के उषा मेहता मार्ग (सेक्टर-डी) पर स्थित एक दुकान के ऊपर चल रहे कोचिंग सेंटर में जब आग लगी, तो वहां कई छात्र-छात्राएं फंस गए. जान बचाने के लिए बच्चे छज्जे और छत से कूदने लगे. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां और पुलिस टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य और घायलों के समुचित उपचार के कड़े निर्देश दिए हैं.

Zoom

लखनऊ के अलीगंज के कोचिंग में भीषण आग लगी

Lucknow Aliganj Coaching Fire: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद डरावनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के पुरनिया इलाके में स्थित उषा मेहता मार्ग (बी/2, सेक्टर डी) पर एक इमारत में संचालित हो रहे प्राइवेट कोचिंग संस्थान में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में भीषण अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. देखते ही देखते पूरी इमारत काले धुएं के गुबार और तेज लपटों से घिर गई, जिससे कोचिंग के अंदर पढ़ रहे करीब 10 छात्र-छात्राएं वहीं फंस गए.

अपडेट-

आग पर काबू पा लिया गया

फायर ब्रिगेड ने अपडेट दिया कि आग पर काबू पा लिया गया है. किसी प्रकार की हताहत की खबर नहीं हैं. कितने बच्चों को रेस्क्यू किया गया है अभी तक मालूम नहीं चल पाया है. साथ ही बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम अंदर जांच पड़ताल कर रही है. कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं.

कोई भी बच्चा फंसा नहीं

लगभग 10 बच्चे फंसे थे. फायर टीम की ओर उम्मीद जता रही है कि कोई भी बच्चा फंसा नहीं है, मगर फिर भी अंदर पहुंचकर तफ़तीश करने की कोशिश कर रही है. सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश जारी है. साथ ही बताया जा रहा है कि कोचिंग के फ्रंट से आग बुझा दिया गया है. साथ ही अंदर में आग बुझाने की मशक्कत की जा रही है. किसी भी प्रकार की हताहत की खबर नहीं है.

फायर ब्रिगेड की टीम कोचिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रही

चश्मदीदों ने बताया कि फायर-फाइटर्स के आने से पहले ही आग विकराल रूप ले ली थी. कुछ बच्चों के शरीर में आग लग गई थी, जिसके बाद वे जान बचाने के लिए छज्जे से कुद गए. ताजा अपडेट के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम कोचिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रही है. मौके पर डीएम समेत तमाम अला अधिकारी मौजूद हैं.

 बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला

चश्मदीदों के मुताबिक, नीचे की दुकान में लगी आग इतनी तेजी से ऊपर फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. दम घुटने और आग की तपिश बढ़ने के कारण अपनी जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं और वहां मौजूद लोग इमारत के छज्जे और छत से नीचे कूदने लगे. इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित करते हुए खुद भी राहत-बचाव कार्य में जुट गए. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत आस-पास की पूरी जगह को खाली करा दिया.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 8 गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इसका संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और दमकल विभाग के आला अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को तत्काल उचित उपचार उपलब्ध कराने और पूरी स्थिति की सतत मॉनिटरिंग (सतत निगरानी) करने के कड़े आदेश जारी किए. सीएम ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *