आगरा में हुई बर्फबारी, ताजमहल से लेकर सदर बाजार तक दिखी बर्फ ही बर्फ, फोटोज देख कहोगे- असंभव
Last Updated:
Snowfall in Agra: बर्फबारी किसे नहीं पसंद, लोग पहाड़ों पर जाकर इस मौसम का आंनद लेते हैं. मगर कभी सोचा है कि अगर आपके शहर आगरा में जमकर बर्फबारी हो जाए तो नजारा कैसा दिखेगा? आपके सामने कुछ तस्वीरें है ये उस समय की है जब आगरा के ताजमहल से लेकर सड़कों पर सिर्फ और सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिख रही है. यह दृश्य जो दिख रहा है वह AI के कमाल से बनाया गया है.

सबसे पहले AI ने आगरा के ताजमहल की तस्वीर को बनाया. जिसमें ताज और भी खूबसूरत लग रहा है. मकबरे में अंदर से लेकर बाहर तक सिर्फ और सिर्फ बर्फ दिख रही है. दूर-दूर से घूमने आए पर्यटक इस मौसम का आंनद ले रहे हैं. बाकई में AI ने जो आगरा में बर्फबारी कर नजारा दिखाया है वह असल में पहाड़ों से भी खूबसूरत है.

वैसे तो आगरा के किला को घूमने हजारों लोग पहुंचते हैं, क्योंकि हर कोई उसकी सुंदरता का दीवाना है, मगर जब AI किले के पास बर्फबारी कराई तो वह और भी सुंदर दिखने लगा. सच अगर यह तस्वीर देखेंगे तो एक बार मन करेगा कि काश यह AI की कल्पना न होकर सच होता.

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन भी पीछे नहीं है, यह तस्वीर देखकर एक बार आप यह मान बैठेंगे कि सच में स्टेशन पर जमकर बर्फ गिरी है. AI ने जो तस्वीर बनाई है उसमें देख सकते हैं कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी हुई है, यात्री घूम रहे हैं.

आगरा का सदर बाजार जहां लोग शॉपिंग करने तो पहुंचे ही है, लेकिन साथ में बर्फबारी का भी आनंद ले रहे हैं. यह तस्वीर भी काफी दिलचस्प है, जिसे AI ने क्रिएट किया है.

यूं तो यमुना एक्सप्रेसवे पर कार चलाने का एक अलग ही मजा है, मगर सोचो अगर यहा बर्फबारी हो जाए, तो ट्रिप के दौरान इस मौसम का आनंद लेने का मजा ही कुछ और होगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।