आगरा रेलवे स्टेशन पर क्यों आपस में भिड़ गए RPF और डिप्टी स्टेशन मास्टर

0
आगरा रेलवे स्टेशन पर क्यों आपस में भिड़ गए RPF और डिप्टी स्टेशन मास्टर


Last Updated:

Agra Latest News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन से नीचे उतरी एक महिला यात्री को लेकर जमकर विवाद हुआ. आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन मास्टर आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की हो गई. 

Zoom

डीएसएम को उठाकर ले जाते हुए आरपीएफ के जवान.

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह हंगामा मच गया. हीराकुंड एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक पति-पत्नी को लेकर आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम) आपस में भिड़ गए. कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं आखिर ट्रेन में यात्रा कर रहे पति-पत्नी के लिए क्यों आपस में भिड़े आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन मास्टर?

आगरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी. तभी एक महिला यात्री ट्रेन से नीचे उतर गई. तभी अचानल ट्रेन चलने लगी. यह देख महिला घबरा गई और दौड़ते हुए वापस ट्रेन में चढ़ने लगी. वहां मौजूद डिप्टी स्टेशन मास्टर नरेंद्र चाहर ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने तुरंत गार्ड से वॉकी-टॉकी पर बात की और महिला की सुरक्षा के लिए ट्रेन रुकवा दी. उस दौरान आरपीएफ के जवान ट्रेन में हुई चेन पुलिंग की जांच कर रहे थे.

डीएसएम ने आरपीए को क्यों रोका?
जांच के दौरान उन्होंने बी-3 कोच में बैठे भुवनेश्वर निवासी आशीष कुमार और उनकी पत्नी रंजीता (जो ट्रेन से नीचे उतरी थीं) को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने लगे. डीएसएम ने आरपीए को रोका और कहा कि ट्रेन महिला की सुरक्षा के लिए रोकी गई थी, इसलिए चेन पुलिंग का मामला नहीं बनता.

डीएसएम और आरपीए के बीच हुई धक्का-मुक्की
बस यहीं से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बहस बढ़ी तो धक्का-मुक्की होने लगी. मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि आरपीएफ के जवानों ने डीएसएम का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें प्लेटफॉर्म पर खींचते हुए ले जाने लगे. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मौके पर पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी
घटना की जानकारी होते ही रेलवे के दूसरे कर्मचारी भी स्टेशन पहुंच गए. कुछ देर तक प्लेटफॉर्म पर तनाव का माहौल रहा. बाद में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात की और मामला शांत कराया. स्टेशन प्रबंधन का कहना है कि महिला यात्री ट्रेन से सामान लेने के लिए नीचे उतरी थी. ट्रेन चलने लगी तो वह दौड़कर चढ़ने लगी. किसी हादसे से बचाने के लिए गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई गई थी.

मामले की जांच कर रहा आरपीएफ
वहीं आरपीएफ पूरे मामले की अपनी तरफ से जांच कर रही है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *