आधी रात को यूपी में खूब हुई धायं-धायं, बहराइच, प्रयागराज, हापुड़ में एनकाउंटर

0
आधी रात को यूपी में खूब हुई धायं-धायं, बहराइच, प्रयागराज, हापुड़ में एनकाउंटर


Last Updated:

Bahraich Encounter News: चारों सुपारी किलर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की हत्या करने के फिराक में आए थे. घायल अपराधी परशुराम मौर्या को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है.

आधी रात को यूपी में खूब हुई धायं-धायं, बहराइच, प्रयागराज, हापुड़ में एनकाउंटरपुलिस एनकाउंटर में कपिल सांगवान और वेंकट गैंग के 2 शूटरों को पैर में गोली लगी है.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में यूपी एसटीएफ टीम की चार सुपारी किलरों के साथ देर रात एनकाउंटर हो गया. टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों को पकड़ लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार सुपारी किलर की एसटीएफ लखनऊ की एसटीएफ टीम से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुपारी किलर परशुराम मौर्या के पैर में गोली लग गई, बाकी तीन अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ा. चारों सुपारी किलर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की हत्या करने के फिराक में आए थे. घायल अपराधी परशुराम मौर्या को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है. यह एनकाउंटर कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुआ है.

वहीं पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में शनिवार की देर रात पुलिस की एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. फाफामऊ थाना पुलिस और एसओजी व सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में रेप के 25 हजार इनामी बरसाती उर्फ़ अनिल भारतीया को गिरफ्तार किया है. ‌ बरसाती उर्फ़ अनिल भारतीया 16 अगस्त को फाफामऊ थाना क्षेत्र के कर्जन पुल पर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीमों ने मलाक हरहर में निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज के पास मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया है.

रेप कांड के मुख्य अभियुक्त 27 वर्षीय बरसाती उर्फ़ अनिल भारतीया ने पुलिस टीम को देखने के बाद भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस टीम से घिर जाने के बाद पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य अभियुक्त बरसाती उर्फ अनिल भारतीया के दाएं पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, खाली खोखा और बिना नंबर की बाइक बरामद किया है.

वहीं हापुड़ जिले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. जबकि एक बदमाश फरार हो गया. घायल बदमाश शौकीन ने लूट की वारदात को दिया था अंजाम. लिफ्ट देने के बहाने हाईवे पर करते थे लूटपाट. बदमाशों से कार, नगदी, तमंचा बरामद. थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आधी रात को यूपी में खूब हुई धायं-धायं, बहराइच, प्रयागराज, हापुड़ में एनकाउंटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *