इस शहर लॉन्च हुई बेहतरीन स्कीम, अब नर्सरी‑स्कूल, वृद्ध आश्रमों की सुविधा
Last Updated:
Greater Noida News: यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लोकल 18 से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि सेक्टर 18 और सेक्टर 20 और 22 में लगभग 1000 से 1500 वर्ग मीटर के आकार वाले नर्सरी स्कूलों की एक योजना शुरू की गई है
जिसमें नर्सरी स्कूलों, छोटे प्लॉट्स और वृद्धाश्रमों का प्रावधान शामिल किया गया है. इन योजनाओं की वजह से प्राधिकरण शहर के विकास और नागरिकों की आवासीय एवं सामाजिक जरूरत को पूरा करने की दिशा में कदम से कदम मिलाकर बढ़ता जा रहा है.
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लोकल 18 से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि सेक्टर 18 और सेक्टर 20 और 22 में लगभग 1000 से 1500 वर्ग मीटर के आकार वाले नर्सरी स्कूलों की एक योजना शुरू की गई है. यह योजना नवंबर के आखिरी सप्ताह तक चलेगी और दिसंबर के पहले सप्ताह में इंटरव्यू के आधार पर अलॉटमेंट किया जाएगा. इसके अलावा छोटे प्लॉट वृद्ध आश्रम विधवा आश्रम और धार्मिक भावनाओं की अन्य योजनाएं शुरू की जाएगी.
5 तारीख को धार्मिक भवन में लॉंच होगी स्कीम
उन्होंने और आगे बताया कि आने वाली 5 तारीख को धार्मिक भवन नामक एक नई योजना लॉन्च की जाएगी. जिसमें विधवा आश्रम और वृद्ध आश्रमों को शामिल किया गया है.
जानिए छोटे प्लाट में कितना बड़ा बना सकते घर
वर्तमान समय में यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से आवासीय योजनाएं भी तेजी के साथ लॉन्च की जा रही है. जिसमें औपचारिक क्षेत्र में 30 वर्ग मीटर के छोटे प्लॉट शामिल किए गए हैं. इन छोटे प्लॉटों पर गरीब लोग 60 वर्ग मीटर और डेढ़ मंजिल का मकान बना सकेंगे.मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने आज यह बताया कि अगर यह योजना सफल होती तो यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से गरीब और औद्योगिक और मध्यम वर्ग के लिए और भी योजनाएं लाने की योजना बना रही है.