ईरान पर इजराइल के हमले से भड़का यूपी का ये मौलाना, अरब देशों को भी दे डाली चेतावनी

0
ईरान पर इजराइल के हमले से भड़का यूपी का ये मौलाना, अरब देशों को भी दे डाली चेतावनी


Last Updated:

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इजराइल द्वारा तेहरान पर हमले और गाजा में कत्लेआम की कड़ी निंदा की है. उन्होंने अमेरिका और इजराइल को इस्लाम के दुश्मन बताया और ट्रम्प को बेवकूफ कहा. मौलाना ने अरब …और पढ़ें

Bareilly News; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इजराइल और अमेरिका को बताया इस्लाम का दुश्मन

हाइलाइट्स

  • मौलाना ने इजराइल के हमले की कड़ी निंदा की.
  • मौलाना ने अमेरिका और इजराइल को इस्लाम का दुश्मन बताया.
  • मौलाना ने ट्रम्प को बेवकूफ और नासमझ कहा.

रामविलास सक्सेना/बरेली. इजराइल द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई को लेकर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मौलाना ने अमेरिका और इजराइल की आलोचना करते हुए अरब देशों को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इजराइल ने गाजा में लाखों बच्चों और महिलाओं का क़त्ल किया. अगर आज हिटलर जिंदा होता तो वह भी शर्मसार हो जाता.

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इजराइल द्वारा फिलीस्तीन के शहर गाजा में हो रहे कत्लेआम पर पूरी दुनिया चुपचाप तमाशा देख रही है, जहां लाखों बच्चों और महिलाओं को इजराइल ने मार डाला है. ऐसा तो यहूदियों के साथ हिटलर ने भी नहीं किया था. अगर आज हिटलर जीवित होता और इजराइल का अत्याचार देखता, तो वह भी शर्म से झुक जाता. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मानवता की दुहाई देने वाले देश सिर्फ तमाशा देख रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र, अरब लीग और ओआईसी जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों की रक्षा करने का दावा करते हैं, वे भी मूकदर्शक बने हुए हैं. अरब देश भी अपनी बेबसी जाहिर कर रहे हैं.

अमेरिका और इजराइल दोनों इस्लाम के दुश्मन

मौलाना ने कहा कि अमेरिका और इजराइल दोनों इस्लाम के दुश्मन हैं, और इस्लाम का अस्तित्व इन दोनों देशों को खटकता है. अमेरिका हमेशा अत्याचारी इजराइल का समर्थन करता रहा है. यदि अमेरिका इजराइल को संरक्षण और हथियारों की आपूर्ति बंद कर दे, तो इजराइल में अरब देशों और फिलीस्तीन पर अत्याचार करने की हिम्मत नहीं होगी. इजराइल ने तेहरान पर हमला अमेरिका के समर्थन की वजह से किया है. अमेरिका दोहरी नीति अपनाता है—एक तरफ वह खाने के पैकेट बांटता है, और दूसरी तरफ बम बरसाता है. यही कारण है कि अरब देशों को छोड़कर बाकी दुनिया के अधिकांश देश अमेरिका से सतर्क रहते हैं.

ट्रंप को बताया बेवकूफ

मौलाना ने कहा कि अमेरिका का दुर्भाग्य है कि उसे डोनल्ड ट्रम्प जैसा राष्ट्रपति मिला. ट्रम्प के नकारात्मक फैसलों और अव्यवस्थित बयानों से जाहिर होता है कि यह व्यक्ति बेवकूफ और नासमझ है. खुद अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं इतनी बढ़ गईं कि कर्फ्यू लगाना पड़ा. ट्रम्प के गलत फैसलों के कारण देश के अंदर अशांति का माहौल है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

ईरान पर इजराइल के हमले से भड़का यूपी का ये मौलाना, अरब देशों को भी चेताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *